लालू की पसंद मीसा तो तेजस्वी की रीतलाल, पाटलिपुत्र में अपने पुराने योद्धा से निपटने की क्या है RJD की तैयारी
Patliputra Lok Sabha Seat: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र सियासी बाज़ार सज चुका है। वहीं भाजपा ने भी सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में राजद भी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की टिकट पर मंथन तेज़ कर चुकी है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की टिकट बंटवारे को लेकर अलग-अलग राय नज़र आ रही है। लालू प्रसाद यादव पाटलिपुत्र सीट से परिवार के सदस्य को चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं। उनकी ख्वाहिश है कि मीसा भारती या फिर रोहिणी आचार्य इस सीट से चुनाव लड़े।

राजद नेता तेजस्वी यादव चाहते हैं कि दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव को चुनावी मैदान में उतारा जाये। पाटलिपुत्र सीट यादवों का गढ़ माना जाता है, ऐसे तेजस्वी यादव चाह रहे हैं कि राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव को उतारा जाए, एक तीर से कई निशाने लग सकते हैं।
तेजस्वी यादव का रीतलाल को उम्मीदवार बनाने के पीछे की पहली वजह यह कि यादवों के बीच यह संदेश जाएगा कि राजद सिर्फ़ एक परिवार की पार्टी नहीं बल्कि यादव समुदाय की पार्टी है। क्योंकि बिहार में अब यादव भी राजद से किनारा सिर्फ़ इस बात से कर रहे हैं, क्योंकि पार्टी में परिवारवाद को तरजीह मिल रही है।
तेजस्वी यादव रीतलाल यादव को टिकट देने के बहाने भाजपा के बयानों की काट करना चाह रहे हैं। दरअसल भाजपा लगातार यह मुद्दा उठा रही है कि राजद में परिवारवाद चलता है। उसके अलावा किसी भी नेता को तरजीह नहीं दी जाती है।
रीतलाल यादव पर तेजस्वी यादव इसलिए भी दांव खेलना चाह रहे हैं क्योंकि यादव का गढ़ होने के बाद भी राजद को पाटलिपुत्र सीट से हार का ही मुंह देखना पड़ा है। इस बार लोकसभा चुनाव में रीतलाल यादव दांव आज़माने का मन भी बना चुके हैं, और क्षेत्र में उनकी पकड़ भी अच्छी है।












Click it and Unblock the Notifications