Pathaan Movie Controversy: बिहार पहुंचा मूवी बॉयकॉट का मुद्दा, शाहरुख खान की बढ़ीं मुश्किलें
Pathaan Movie Controversy का शिकार हो चुकी है। फिल्म के कलाकारों के खिलाफ बिहार में परिवाद दायर किया गया है।

Pathaan Movie Controversy: शाहरुख खान की आने वाली बॉलीवुड मूवी पठान का गाना रिलीज़ होते ही विवादों का बाज़ार गर्म हो गया है। मध्यप्रदेश के बाद अब बिहार में भी पठान मूवी के बॉयकॉट की मांग उठने लगी है। इसके साथ बिहार में फिल्म के अदाकारों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और सुपरस्टार शाहरुख खान के खिलाफ मुजफ्फरपुर के कोर्ट में शुक्रवार को परिवाद दायर हुआ है। गाने में बेशर्म लफ्ज़ का इस्तेमाल भगवा रंग के लिबास के साथ करने के मामले मुकदमा दर्ज किया गया है।

'मूवी के ज़रिए अश्लीलता परोसी गई है'
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म को लेकर आरोप है कि मूवी के ज़रिए अश्लीलता परोसी गई है। इसके साथ मानवता को शर्मसार किया गया है। मूवी के कई सीन पर आपत्ति जताते हुए मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दर्ज करवाते हुए कहा है कि पठान फ़िल्म के ज़रिए समाज में अश्लीलता फैलाने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही एक वर्ग को अपमानित करने का भी काम किया गया है।

3 जनवरी 2023 को होगी मामले में सुनवाई
पठान फिल्म के गाने में भगवा रंग का भी अपमान किया गया है। भगवा रंग हिंदु समुदाय के लिए काफी अहम माना जाता है। 3 जनवरी 2023 को इस मामले में सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित की गई है। पठान मूवी के कलाकारों में शाहरुख खान के साथ-साथ पांच और लोगों के खिलाफ अधिवक्ता सुधीर ओझा ने मामला दर्ज करवाया है। दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, आदित्य चोपड़ा, सिद्धार्थ आनंद और जॉन अब्राहम आदि कलाकारों पठान मूवी की वजह से मुश्किलें बढ़ गई हैं।

भगवाधारियों के निशाने पर शाहरुख और दीपिका
पठान मूवी के बॉयकॉट का मुद्दा गरमाया हुआ है, लेकिन ये नौबत क्यों आई ? इसके बारे में भी हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल शाहरुख खाना और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान में बेशर्म नाम से एक रिलीज हुआ है। गाना के रिलीज़ होते ही विवाद खड़ा हो गया है। भगवाधारियों ने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। उनका कहा है कि दीपिका ने गाने में भगवा रंग के आपत्तिजनक कपड़े पहने हैं। जिसकी वजह से भगवा रंग का अपमान हुआ है। इस फिल्म के बेशर्म गाने को हॉट अंदाज़ में बीच पर फिल्माया गया है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के चाहने वाले गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म निर्देशक समेत कलाकारों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: KBC Junior: 75 लाख जीतने का लिया रिस्क, 1 गलत जवाब, 50 लाख की बजाए मिले सिर्फ 3.20 लाख
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications