Bihar News: सात समुंदर पार हुआ इश्क, जोहान्सबर्ग से शादी रचाने बेतिया पहुंची विदेशी प्रेमिका
Bihar News: इश्क में धर्म जात और दूरियां मायने नहीं रखतीं हैं, फिल्मों इस तरह की कहानी आपने देखी होगी। बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले से प्रेम विवाह का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सात समुंदर पार करके विदेशी प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने पहुंची और हिंदू रीति रिवाज के साथ रामनगर (पश्चिम चंपारण) में अमित नाम के युवक से शादी रचाई।
किम मोलेनार साउथ अफ्रिका के जोहान्सबर्ग की रहने वाली वाली है, कुछ साल पहले उसका प्रेम प्रसंग बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले के रहने वाले अमित से शुरू हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक अमित साल 2013 में जोहांसबर्ग (साउथ अफ्रिका) की एक कंपनी में बतौर टीम लीडर काम करता था।

अमित की कंपनी में ही पैम मोलेनर की बेटी से किम काम करती थी, उसके साथ संपर्क में आया। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला शुरू हुआ और इश्क परवान चढ़ा। दोनों ने साथ जीने-मरने की क़समें खाई। लेकिन भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज में विदेशी लड़की से शादी का मामले सेट नहीं हो पा रहा था।
किम (विदेशी युवती) और अमित के परिवार के लोगों को यह रिश्ता मंज़ूर नहीं था। बच्चों के ज़िद के आगे उनके परिवार वालों को झुकना पड़ा। इसके बाद किम मोलेनार जोहांसबर्ग (साउथ अफ्रिका) से बिहार के पश्चिम चंपारण जिला पहुंच गई। हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई जो कि अब सुर्खियों में छाई हुई है।
रामनगर के आर्यनगर मोहल्ला के रहने वाले प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर (लेक्चरर, PMVS कॉलेज) और रानी ठाकुर के बेटे अमित कुमार की शादी में कई लोग शामिल हुए। वर-वधू को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं ग्रामीणों का कहना है शादी विवाह में कोई बुराई नहीं है। लेकिन अपनी सभ्यता संस्कृति में शादी करनी चाहिए।
रमनगर के लोगों का कहना है कि अपनी सभ्यता और संस्कृति में शादी विवाह होने से, आने वाली पीढ़ी अपने रीति रिवाज और परंपरा का सम्मान करते हैं। ऐसे विदेशी बहू लाने से आने वाली पीढ़ियों में अपनी देसी परंपरा नहीं बचेगी। समाज के लिए यह शुभ संकेत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications