सिज़ेरियन डिलीवरी के बाद फूलने लगा पेट, खाई दवाई नहीं हुआ असर, डॉक्टर की जांच में हैरतअंगेज़ खुलासा
Jehanabad News: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं। एक बार फिर से सरकारी अस्पतालों की लापरवाही पर चर्चा शुरू हो गई है। ताज़ा मामला बिहार के जहानाबाद ज़िले का है, जहां सदर अस्पताल में प्रसव कराने पहुंची महिला के साथ बड़ी लापरवाही सामने आई है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?
25 जुलाई 2024 को गौरापुर गांव (सदर प्रखंड) के रहने वाले राकेश कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी प्रसव कराने पहुंची थी। सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने महिला की सिज़ेरियन डिलीवरी करवाई। इसके बाद महिला के पेट में दर्द और फूलने की शिकायत होने लगी। दवाएं खा रही थी, लेकिन फिर भी दर्द ठीक नहीं हुआ।

सदर अस्पताल में भर्ती खुशबू को डॉक्टर ने कई दवाएं दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हो पा रहा था। आखिर में मरीज़ के तीमारदारों ने निजी अस्पताल में इलाज कराने का फ़ैसला लिया। प्राइवेट अस्पताल में जब डॉक्टर्स ने सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड किया तो हैरान करने वाली बात पता चली।
सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड में पता चला कि महिला के पेट में बाहर की कोई चीज़ डली हुई है, जिस वजह से उसे दर्द हो रहा है। खुशबू (पीड़ित महिला) के परिजनों को यह बात पता चली तो वो सीधे सदर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर्स से सवाल जवाब करने लगे, लेकिन चिकित्सकों ने अपनी ग़लती नहीं मानी।
डॉक्टर्स ने दोबारा ऑपरेशन करने के लिए कहा, तो मरीज़ के परिजनों ने सदर अस्पताल में फिर से ऑपरेशन करवाने से मना किया। निजी क्लीनिक में महिला का ऑपरेशन हुआ, जहां महिला के पेट से कपड़ा पेट से निकला। इसके बाद गुस्सा परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर जमकर बवाल काटा। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। स्थानीय पुलिस द्वारा परिजनों को शांत करवाते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications