Bihar News: ओसामा शहाब को मिली ज़मानत, फिर भी नहीं आएंगे जेल से बाहर, जानिए क्यों
Osama Shahab Latest News: पूर्व सांसद बाहुबाली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को ज़मानत मिलने के बाद भी राहत नहीं मिली है। ओसामा शहाब अभी भी जेल से बाहर नहीं आने वाले हैं। क्योंकि उन्हें हुसैनगंज थाना क्षेत्र वाले केस में ज़मानत मिली है।
ओसामा शहाब करीब 20 दिनों से सीवान में सलाखों के पीछे हैं, 22 नवंब को ओसामा शहाब की रिहाई के लिए ज़मानत अर्जी दाखिल की गई। कई घंटे मामले में बहस चली और कोर्ट ने फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं इस मामले में 23 नवंबर को भी सुनवाई और कोर्ट ने ओसामा शहाब के हक़ में फ़ैसला सुनाते हुए कुछ शर्तों के साथ ज़मानत दे दी।

एडीजे तीन नवेंदु कुमार की अदालत (व्यवहार न्यायालय, सीवान) ने ओसामा शहाब को ज़मानत तो दे दी, लेकिन फिर भी ओसामा जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। हुसैनगंज थाना क्षेत्र वाले केस में उन्हें मिली है लेकिन ओसामा पर मोतिहारी जिले में भी मामला चल रहा है।
ओसामा शहाब की मामले में मोतिहारी कोर्ट में पेशी भी हुई थी। मोतिहारी केस में मामले में ज़मानत मिलने के बाद ही ओसाम जेल से बाहर निकल पाएंगे। आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस ने ओसामा शहाब को 156 के तहत गिरफ्तार किया था।
राजस्थान से सीवान जिले की हुसैनगंज थाना पुलिस ने ओसामा को छपिया बुजुर्ग (हुसैनगंज थाना क्षेत्र) में 42 कठ्ठा ज़मीन विवाद में गिरफ्तार कर सीवान लेकर आई थी। बीते 6 अक्तूबर को छपिया गांव में ज़मीन विवाद को लेकर जमकर फ़ायरिंग हुई थी।
इस भूमि विवाद में ओसामा शहाब का नाम सामने आया था। जमीन के मालिक जिम्मी ने हुसैनगंज थाने में ओसामा के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं मोतिहारी में भी ओसामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है, जिसमें उसके जीजा शादमान के घरेलू विवाद में बाउंड्री तोड़ने और फ़ायरिंग करने का मामला है।












Click it and Unblock the Notifications