Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News: PM Modi से सुशील मोदी की ने की अपील, कहा- अपने तीसरे कार्यकाल में ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’...

Bihar Politics: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने वन नेशन, वन इलेक्शन को सही ठहराया है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 'एक राष्ट्र, 'एक चुनाव' पर गठित समिति की रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौपें जाने का स्वागत किया है।

रिपोर्ट में यह अनुशंसा की गई है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराया जाना चाहिए। सुशील मोदी ने कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से अनुशंसा की है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के 100 दिनों के भीतर स्थानीय निकाय के चुनाव कराए जा सकते हैं।

One Nation One Election was also included in BJP s manifesto of 2019- Sushil Modi Bihar Politics

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ज्ञातव्य है कि देश में 1967 में अंतिम बार दोनों चुनाव एक साथ हुए थे। वर्ष भर चुनाव होने से हमेशा आचार संहिता लगी रहती है और विकास कार्य प्रभावित होते हैं। सुरक्षा बलों को बार-बार प्रतिनियुक्ति करने पर तथा राजनीतिक दलों को भी काफी खर्च करना पड़ता है।

एक साथ चुनाव होने पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 2019 के भाजपा के घोषणा पत्र में भी 'एक राष्ट्र, 'एक चुनाव' शामिल था। सुशी मोदी ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि अपने तीसरे कार्यकाल में 'एक राष्ट्र,'एक चुनाव' को लागू करने का काम करें।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा-जदयू कोटे से मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को मुबारकबाद। एनडीए सरकार में समाज के सभी वर्गों का ख़याल रखते हुए प्रतिनिधित्व दिया गया है। यह एक संतुलित मंत्रिमंडल है।

एनडीए के मंत्रिमंडल में प्रशासनिक एक्सपीरियंस वाले लोग भी हैं, इसके अलावा कुछ विधायकों को पहली बार मंत्री के तौर पर काम करने का मौक़ा मिला है। 3 महिलाओं को मंत्री बना कर सीएम ने महिला सशक्तीकरण का भी खयाल रखा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+