Bihar Flood: बिहार में बाढ़ पीड़ितों की तादाद 16 लाख के पार, बेगूसराय का जानिए हाल, कैसे हैं हालात?

Begusarai, Bihar Flood News Update Today: बिहार में बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत तो ज़रूर दी है, लेकिन लाखों परिवार के लिए बारिश का पानी आफ़त बन चुकी है। बिहार के विभिन्न ज़िलों में कई क्षेत्रो के लोग प्रभावित हो चुके हैं। प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की तादाद 16 लाख के पार हो चुकी है। वहीं बेगूसराय में 2 लाख के करीब आबादी प्रभावित हैं।

बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। बेगूसराय के कुल 8 अंचल गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित हैं। बाढ़ पीड़ितों की सहयाता प्रबंधन निगरानी के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीम का गठन किया है।

Number of flood victims in Bihar crosses 16 lakh know the condition and situation of Begusarai

सभी अंचल में अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता और जिला परियोजना पदाधिकारी बेगूसराय को वरीय प्रभारी बनाया गया है। संबंधित अधिकारी क्षेत्रों का मुआयना कर ज़रूरी सुविधायें मुहैया करवा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव के ज़रिए आवागमन हो रहा है।

Recommended Video

    Bihar Flood: बिहार में बाढ़ पीड़ितों की तादाद 16 लाख के पार, बेगूसराय का जानिए हाल, कैसे हैं हालात?

    आवागमन के लिए कुल 252 निबंधित सरकारी और निजी नावों का परिचालन किया जा रहा है। किसी प्रकार की अनहोनी पर राहत और बचाव कार्य के लिए बलिया, बछवाड़ा, शाम्हो और मटिहानी अंचल में SDRF की एक-एक टीमें तैनात की गई है। हर टीम में 5 लोग है, प्रत्येक टीम के पास 2 मोटरबोट भी है।

    बढे हुए जलस्तर से प्रभावित 8 प्रखंडो में कुल 155 सामुदायिक रसोई केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। इन केन्द्रों पर कुल 157941 लोग सुबह शाम मिलाकर भोजन कर चुके है। सामुदायिक रसोई के सुचारू रूप से संचालन के लिए नोडल पदाधिकारी भी नामित किए गए हैं।

    सामुदायिक रसोई की साफ सफाई के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी और स्थानीय नगर निकाय के कार्यापालक पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर सफाई सुनिश्चित किया गया है। सामुदायिक रसोई और खिलाने के स्थान को पूरी तरह साफ रखने की कोशिश की जा रही है।

    सभी सामुदायिक स्थल का संचालन राज्य सरकार की तरफ़ से हो रहा है। बाढ़ प्रभावितों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था है। इससे संबंधित बैनर भी लगाया गया है। विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    बेगूसराय जिला के 8 अंचलों के अंतर्गत कुल 32 स्वास्थ्य केन्द्रों का संचालन हो रहा है। 8 मोबाइल मेडिकल कैम्प की व्यवस्था की गई है। मटिहानी, बलिया, साहेबपुर कमाल, तेघडा, बछवाड़ा अंचलों में पशुचारा की व्यवस्था की जा चुकी है। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर भी ख़ास ध्यान दिया जा रहा है।

    बेगूसराय जिला के अंतर्गत कुल 29 सरकारी नाव, 208 निजी नाव, 4 मोटरबोट, 15888 पॉलीथीन शीट्स, 97 टेन्ट, 118 लाइफ जैकैट 137 प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध है। आपातकालीन संचालन केन्द्र-सह-नियंत्रण कक्ष का 24x7 संचालन किया जा रहा है। हेल्पलाइन नं-9279808780 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+