अब बहुत ही कम किराए में पहुंच जाएंगे बिहार से झारखंड, जल्द ही शुरू होने जा रही ये सेवा
बिहार से झारखंड़ जाने के लिए पहले ज़्यादातर रूटों पर परिवहन निगम की बसें नहीं चलती थीं। ज्यादातर रूटों पर नीजि बसों की सेवाएं हैं जिनका किराया बहुत ही ज्यादा है।
पटना, 12 अप्रैल 2022। बिहार से झारखंड़ जाने के लिए पहले ज़्यादातर रूटों पर परिवहन निगम की बसें नहीं चलती थीं। ज्यादातर रूटों पर नीजि बसों की सेवाएं हैं जिनका किराया बहुत ही ज्यादा है। लेकिन अब बिहार से झारखंड जाने वाले यात्रियों को सरकारी बसों की सुविधा जल्द मिलने वाली है। अभी फिलहला दक्षिण बिहार के से झारखंड के लिए परिवहन निगम की सुविधा बहाल होने जा रही है।

भागलपुर से साहेबगंज तक परमिट पास
परिवहन निगम की बसों में बिहार से झारखंड जाने के लिए भागलपुर (बिहार) से साहिबगंज (झारखंड) के लिए जल्द ही बस सेवा बहाल होने जा रही है। इस बाबत सभी तैयारियां पूरी हो गई है, निगम की बस को चलाने के लिए भागलपुर से साहेबगंज तक परमिट भी पास हो गया है। इसी हफ्ते में परमिट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, परमिट मिलते ही बस सेवा शुरू हो जाएगी।

भागलपुर से नहीं थी निगम की बस सेवा
पहले भागलपुर के लोग साहेबगंज (झारखंड) जाने के लिए नीजि बसों से जाते थे, जिससे नीजि बस ऑपरोटर मनमाना चार्ज वसूलते थे। लेकिन अब परिवहन निगम की सेवा बहाल होने पर नीजि बस ऑपरेटरों के मनमाने रवैय्ये पर भी लगाम लग सकेगा। अब यात्री सरकारी बसों से कम किराया में झारखंड पहुंच सकेंगे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शॉडिल्य की मानें तो बस सेवा बहाल करने की सारी औपचारिकता पूरी हो चुकी है। जल्द ही साहेबगंज (झारखंड) के लिए बस सेवा बहाल हो जाएगी। भागलपुर से साहेबगंज के रूट का परमिट भी पास हो चुका है। इस हफ़्ते इस रूट पर चलने के लिए परमिट भी परमिट मिल जायेगा। मुख्यालय को रूट तैयार करने के लिए भी भेज दिया गया है।

अन्य शहरों के लिए भी बहाल होगी सेवा
बिहार के भागलपुर से साहेबगंज (झारखंड) के लिए पहले परविहन निगम की कोई भी बस सेवा नहीं थी।इस वजह से स्थआनीय लोगों को साहेबगंज जाने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब परिवहन निगम की सेवा बहाल होने से यात्रियों का काफ़ी हद तक परेशनियों से निजात मिलने की उम्मीद है। अभी परिवहन निगम की सेवा के लिए बस का किराया निर्धारित नहीं किया गया है, जल्द ही किराया भई निर्धारित कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि पहले बिहार से झारखंड (देवघर) के लिए बस सेवा थी, लेकिन उसे बंद हुए कई साल गुज़र गए। अब दोबारा से परिवहन निगम की तरफ़ से यात्रियों को सौगात मिली है।गौरतलब है कि मुख्यालय को झारखंड के दूसरे जिलों में बस सेवा बहाल करने के मद्देनज़र पत्र भेजा गया है। भविष्य में अन्य शहरों के लिए भी परिवहन निगम की सेवा बहाल होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: बंजर जमीन भी अब उगलेगी सोना, जानिए किस खेती पर जोर दे रहे हैं बिहार के किसान ?












Click it and Unblock the Notifications