Bihar में यहां बन रहा पूर्वात्तर भारत का सबसे बड़ा और आधुनिक Stadium, जानिए क्या है सरकार का प्लान?
Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2007 में राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सह स्पोर्ट्स एकेडमी बनाने की घोषणा की थी।

Cricket Stadium: क्रिकेट मैच देखने के लिए लोग महंगे टिकट खरीद कर दूसरे प्रदेश जाते हैं। अब बिहार के लोग अपने प्रदेश में ही क्रिकेट मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। हाल ही में बिहार सरकार की तरफ़ से वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बजट पेश किया। बजट में खेलकूद पर खास ध्यान देते हुए राज्य सरकार ने बिहार के खिलाड़ियों को सौगात दी है। नीतीश सरकार ने नए साल तक राजगीर में खेल विश्वविद्यालय के निर्माण की कवायद तेज़ कर दी है। इसके साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य में भी तेजी लाई जा रही है। ग़ौरतलब है कि राजगीर में खेल विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स एकेडमी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जैसी कई योजनाओं पर काम जारी है।
नालंदा में 450 एकड़ भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का भवन निर्माण कार्य नए साल तक होने की उम्मीद जताई जा रही है। राजगीर से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर थेरा गांव (पिलखी पंचायत) में 90.765 एकड़ ज़मीन (ठेरा-हिन्दुपुर मौजा) में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सह स्पोर्ट्स एकेडमी का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूर्वात्तर भारत का सबसे बड़ा और आधुनिक स्टेडियम होगा। 730 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्टेडियम में एक साथ 45 हज़ार लोग बैठ सकेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक निर्माण करने वाली कंपनी को अब तक 300 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। आपको बता दें कि साल 2007 में सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सह स्पोर्ट्स एकेडमी बनाने का ऐलान किया था। थेरा (पिलखी पंचायत, राजगीर) में बन रहे स्टेडियम में इनडोर और आउटडोर खेल परिसर के साथ ही अकादमी में खेल का मैदान, खेल उपकरण, पुस्तकालय, फिटनेस और प्रेरणा केंद्र जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। कैंपस में बड़ा और छोटा स्टेडियम का निर्माण होगा। सभी तरह के खेलों की सामग्रियां भी मिलेंगी। अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम सह स्पोर्ट्स एकेडमी में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों का भी आयोजन होगा।
फुटबॉल फील्ड, बास्केटबॉल, डाइविंग पुल, छह स्पोर्ट्स हॉल, टॉयलेट, स्टेडियम में ठहरने के लिए 45 रूम, 1500 लोगों की कैपेसिटी का हॉल, किचन, बाथरूम, ओपन स्विमिंग पुल, बॉलीबॉल का दो ग्राउंड, पांच मल्टीपरपस हॉल, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, डॉरमेट्री टाइप का कमरे का निर्माण भी किया जाएगा। बिहार में खेल के प्रति युवा जागरुक हों और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें, इस बाबत ही राजगीर में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को अभ्यास के के लिए हर ज़रूरी सामान भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Success Story: Cricket Bat बनाने वाला मज़दूर अबुलेस बना फैक्ट्री का मालिक, इस तरह आया था Idea












Click it and Unblock the Notifications