Bihar News: हिजाब विवाद, कैबिनेट विस्तार या निशांत कुमार की लॉन्चिंग? नीतीश और PM मोदी की बैठक के क्या मायने
Nitish Kumar PM Modi meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हालिया दिल्ली दौरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई मुलाकातें राज्य की सियासत में बड़े बदलाव का संकेत दे रही हैं। यह बैठक एक ऐसे समय में हुई है जब 'हिजाब विवाद' और नीतीश कुमार की एक कथित प्रतिक्रिया ने राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है।
20 मिनट की इस अहम मुलाकात में जेडीयू और बीजेपी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि चर्चा केवल शिष्टाचार तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसमें कैबिनेट विस्तार की रणनीति और गठबंधन की मजबूती पर भी गहन मंथन किया गया है।

Hijab controversy Bihar: हिजाब विवाद और सियासी जवाबदेही
हाल ही में सामने आए 'हिजाब खींचने के मामले' ने बिहार से लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा रखा है। विपक्ष इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेर रहा है, जिससे गठबंधन की छवि पर असर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बैठक में यह माना जा रहा है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर नीतीश कुमार ने अपना पक्ष रखा है। चर्चा इस बात पर भी है कि क्या मुख्यमंत्री इस विवाद को खत्म करने के लिए कोई बड़ा सार्वजनिक स्पष्टीकरण देंगे, ताकि एनडीए की एकजुटता पर कोई सवाल न उठे।
Chief Minister of Bihar, Shri @NitishKumar, Deputy CM, Shri @samrat4bjp and Union Minister, Shri @LalanSingh_1 met Prime Minister @narendramodi today. pic.twitter.com/PUBfVW5llj
— PMO India (@PMOIndia) December 22, 2025
ये भी पढ़ें: Bihar Expressway: बिहार को बड़ी सौगात! इस जिले से गुजरेंगे दो बड़े एक्सप्रेस-वे, 117 गांवों की बदलेगी किस्मत
Bihar Cabinet expansion: कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा संभव
बिहार सरकार में लंबे समय से लंबित कैबिनेट विस्तार को लेकर इस बैठक में महत्वपूर्ण सहमति बनने की उम्मीद है। मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। विशेष रूप से बीजेपी नेता नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद खाली हुए पद और अन्य रिक्तियों को भरने पर चर्चा हुई है। सम्राट चौधरी और ललन सिंह की मौजूदगी यह दर्शाती है कि दोनों दल आपसी तालमेल के साथ विभागों का बंटवारा सुनिश्चित करना चाहते हैं।
आज नई दिल्ली में बिहार में एनडीए के प्रचंड विजय उपरांत देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री, माननीय श्री @AmitShah जी से बिहार के जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के साथ आत्मीय भेंट हुई।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) December 22, 2025
"विकसित बिहार" के लिए डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से कार्यरत है।#NDA4Bihar… pic.twitter.com/u57tHzo4hm
ये भी पढे़ं: Bihar News: मंत्री पद छोड़ देंगे मांझी? राज्यसभा सीट को लेकर NDA को दी चेतावनी, बिहार की सियासत में हड़कंप
Nishant Kumar political entry: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चा
जेडीयू के भीतर मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार के सार्वजनिक जीवन में प्रवेश को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही है। बैठक में इस मुद्दे पर भी अनौपचारिक चर्चा होने की संभावना है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले ही कह चुके हैं कि कार्यकर्ताओं में निशांत को लेकर उत्साह है। यदि निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में आते हैं, तो यह जेडीयू के उत्तराधिकार की योजना और भविष्य की राजनीति के लिहाज से एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।
ये भी पढे़ं: Nitin Nabin Bihar: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद इस दिन बिहार आ रहे हैं नितिन नबीन, देखें पूरा रूट मैप
Nitish Kumar Delhi visit updates: आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा
बैठक का एक मुख्य एजेंडा 2026 में होने वाले राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव भी रहे। एनडीए वर्तमान में बिहार विधानसभा में काफी मजबूत स्थिति में है, जबकि विपक्ष कमजोर नजर आ रहा है। नीतीश कुमार ने दिल्ली में शाह और मोदी के साथ मिलकर इन चुनावों के लिए अभी से बिसात बिछाने की कोशिश की है। सीट शेयरिंग और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय को लेकर एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में विपक्ष को कोई मौका न मिले।












Click it and Unblock the Notifications