'आप तो चाहते थे सब मर जाएं, हम दे रहे बेहतर इलाज', विपक्ष की 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' नारेबाजी पर बोले बिहार CM
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष की नारेबाजी पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये लोग नीतीश कुमार मुर्दाबाद इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हम चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से सभी को इलाज दे रहे हैं। आपलोग तो चाहते थे कि सभी मर जाएं।
नीतीश कुमार ने कहा कि पहले सूबे में इलाज होता था। हमलोग तो 2006 से ही शुरू करा दिए। अब लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुर्दाबाद इसीलिए कि हम स्वास्थ्य का काम करके सबका इजाज कर रहे हैं।

'मीडिया वाले भी जान लें कि ये लोग गड़बड़ करने वाले हैं'
बिहार सीएम ने विपक्ष से कहा कि आप सब तो मारना चाहते थे, लेकिन हमने लोगों को इलाज देने का काम किया। इसलिए हमारा मुर्दाबाद और आपका जिंदाबाद। उन्होंने कहा कि मीडिया वाले भी जान लें कि ये लोग गड़बड़ करने वाले हैं। हम अच्छा कर रहे हैं तो हमारा मुर्दाबाद हो रहा है।
#WATCH | Patna: In response to the sloganeering by the opposition in the Bihar Assembly, Bihar Chief Minister Nitish Kumar says, "Nitish Kumar murdabad because we are giving treatment to everyone through medical facilities. You wanted everyone to die..." pic.twitter.com/p2IXFWOZMp
— ANI (@ANI) February 13, 2024
फ्लोर टेस्ट के बाद नीतीश कुमार ने सदन में विपक्षों के सवालों का दिया जवाब
नीतीश कुमार ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों को हम जानते हैं। ये लोग परेशान हैं। इसलिए बौखला रहे हैं और हमारा मुर्दाबाद लगा रहे हैं। बता दें कि फ्लोर टेस्ट के बाद नीतीश कुमार ने सदन में विपक्षों के सवालों का जवाब दिया।
यह भी पढ़ें- RS Election 2024: नीतीश के करीबी JDU नेता जाएंगे राज्यसभा, कौन हैं संजय कुमार झा जिसे BJP से खींच लाए थे CM












Click it and Unblock the Notifications