RS Election 2024: नीतीश के करीबी JDU नेता जाएंगे राज्यसभा, कौन हैं संजय कुमार झा जिसे BJP से खींच लाए थे CM

Rajya Sabha Election 2024: बीजेपी की ओर से बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को घोषित किए जाने के बाद अब एनडीए सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सीएम नीतीश कुमार के खास संजय कुमार झा को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।

राज्यसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। इसी कड़ी में पार्टी की ओर से मंगलवार को अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है। ऐसे में जानिए कौन हैं संजय कुमार झा, जिनको राज्यसभा भेज रहे नीतीश कुमार?

Rajya Sabha Election 2024

पार्टी की ओर से बताया गया है कि जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय कुमार झा (राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री, बिहार सरकार) को द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार राज्य से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में निर्णय लिया है।

जानिए कौन हैं नीतीश के खास संजय झा?

बिहार सरकार में मंत्री रह चुके संजय झा एमएलसी हैं, जो अब पहली बार राज्यसभा जाएंगे। संजय झा के पास पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव का ओहदा भी हैं।नीतीश कुमार के सबसे खास माने जाने वाले संजय झा अक्सर सीएम के साथ अक्सर कार्यक्रम में मौजूद रहते हैं।

NDA में वापसी के पीछे बड़ी भूमिका

एनडीए में फिर से नीतीश कुमार की वापसी के पीछे भी संजय कुमार झा की अहम भूमिका रही हैं। दावा किया जा रहा है कि बीजेपी से फिर से गठबंधन कराने में उनका हाथ हैं।

बता दें कि बीजेपी में रह चुके संजय झा को साल 2012 में नीतीश कुमार जदयू में लाए थे। झा को नीतीश कुमार का संकटमोचक माना जाता है। बताया जाता है कि इस बार से पहले 2017 में भी जब नीतीश कुमार एनडीए में दोबारा आए थे तब भी इनकी बड़ी भूमिका थी।

मिथिलांचल में बड़े नेता के तौर पर पहचान

ब्राह्मण समाज से आने वाले संजय कुमार झा की मिथिलांचल में जदयू के बड़े नेता के तौर पर पहचान है। युवा अवस्था के दौरान संजय झा का झुकाव बीजेपी की तरफ रहा। हालांकि बीजेपी में रहने के बाद 2012 में नीतीश कुमार ने संजय कुमार झा को जेडीयू ज्वाइन कराई, जिसके बाद साल 2014 में उनको जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर दरभंगा लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाया, लेकिन वो हार गए थे।

हालांकि इसके बासद उनको विधान परिषद का सदस्य बनवाया और अपनी कैबिनेट में मंत्री भी बनाया। बिहार सरकार में वो जल संसाधन मंत्री का जिम्मा संभाल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+