'जब भी बिहार आते हैं अनाप-शनाप बोलते हैं, उनकी किसी बातों पर ध्यान नहीं देता', अमित शाह पर बरसे नीतीश कुमार
Nitish Kumar on Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार में जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह के बिहार में जनसंबोधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आपलोग अमित शाह की बातों पर ध्यान मत दीजिए।
मैं उनकी किसी बात पर ध्यान नहीं देता। जब वो आते हैं तो अनाप-शनाप बोलते हैं। उनके पास बिहार के विकास की कोई जानकारी नहीं है। यहां कितना काम हो रहा है।

कई टीवी समाचार एंकरों के बहिष्कार की इंडिया गठबंधन की घोषणा पर नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं पत्रकारों के समर्थन में हूं। जब सभी को पूर्ण स्वतंत्रता मिलेगी, तो पत्रकार वही लिखेंगे जो उन्हें पसंद है। क्या वे नियंत्रित हैं? क्या मैंने कभी ऐसा किया है? उनका अधिकार है, मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं।
#WATCH | On Union Home Minister Amit Shah's public address in the state today, Bihar CM Nitish Kumar says, "Don't pay attention to it. I don't pay attention to anything of theirs. When he comes, he speaks nonsense. Does he have any knowledge of Bihar's development and how much… pic.twitter.com/7YJX2M61AF
— ANI (@ANI) September 16, 2023
अभी जो लोग केंद्र में हैं उन्होंने कुछ लोगों को नियंत्रित किया है। जो हमारे साथ हैं उन्हें लगा होगा कि कुछ हो रहा है। हालांकि, मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। अगर पत्रकारों को पूरी आजादी है तो वे वही लिखेंगे जो उन्हें पसंद है। सबके अपने अधिकार हैं।
बता दें कि अमित शाह आज बिहार के मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे थे। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में शाह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने सबसे पहले बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमि की छुट्टियों को खत्म करने को लेकर बिहार सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यहां हिंदू त्योहार की छुट्टियों पर फतवा सुनाए जा रहे हैं।
अमित शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले लालू-नीतीश ने फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी लेकिन इसके बाद जनता ने जो आक्रोश दिखाया मैं उसका सम्मान करता हूं। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने कई ऐसे काम किए हैं, जिसे बताने में समय कम पड़ जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं नीतीश कुमार...', ललन सिंह के दावे से बढ़ी INDIA गठबंधन की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications