'देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं नीतीश कुमार...', ललन सिंह के दावे से बढ़ी INDIA गठबंधन की टेंशन?
Politics on INDIA alliance: जदयू की पार्टी मीटिंग से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के गायब रहने पर सियासी बयानबाज़ी शुरू हो गई है। इसी बीच ललन सिंह के सीएम नीतीश कुमार को लेकर दिये बयान से INDIA गठबंधन की टेंशन बढ़ गई है। बिहार की राजधानी पटना में हुई जदयू की बैठक में भी नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार बनाने की भी मांग उठी।
मंगलवार को सीएम आवास पर प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई। जदयू के 534 प्रखंड अध्यक्ष मुख्यमंत्री आवास पहुंचने से पहले नीतीश कुमार के पक्ष में जमकर नारेबाज़ी 'देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो'। ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी कई कार्यक्रमों में जदयू कार्यकर्ता इस तरह की नारेबाज़ी करते नज़र आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही खुदको विपक्ष इंडिया गठबंधन का पीएम उम्मीदवार नहीं बता रहे हैंस लेकिन उनके कार्यकर्ता और नेता अपने अंदाज़ में यह मांग करते हुए नज़र आ ही जाते हैं। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शिरकत नही की, वह कल भी बैठक से नदारद थे।
ललन सिंह भले ही पार्टी की बैठक से नदारद नज़र आ रहे हैं, लेकिन उनके बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। जनता को संबोधित करते हुए हाल ही में ललन सिंह ने कहा था कि, एक ऐसा नेता इस देश को बिहार को दिया है, जिन पर कोई दाग़ नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के नेतृत्व तो कर ही रहे हैं, पूरे देश का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं।
ललन सिंह का यह क्लिप तेज़ी से वायरल हो रहा है, वहीं सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है कि जदयू ने एक तरह से पीएम पद के तौर दावेदारी ठोक दी है। इससे 'INDIA गठबंधन' की टेंशन बढ़ सकती है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग के पहले ही पीएम उम्मीदवारी पर कलह हो सकती है।
जदयू के अध्यक्ष को सुनिये।कह रहे हैं कि नीतीश कुमार बिहार का नेतृत्व तो कर ही रहे हैं,आज वो देश का नेतृत्व करने के लिये खड़े हैं।ललन सिंह कोई बात यूँ ही नहीं कहते।क्या समझा जाये?क्या कहना चाहते हैं ललन सिंह? pic.twitter.com/CZ087NuHlE
— Sukesh Ranjan (@RanjanSukesh) September 12, 2023












Click it and Unblock the Notifications