Nitish Kumar Hijab Row: हिजाब खींचे जाने के बाद सदमे में डॉक्टर नुसरत, नौकरी को लेकर कर लिया बड़ा फैसला
Nitish Kumar Hijab Row: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब हटाए जाने का मामला अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। इस घटना से आहत होकर डॉ. नुसरत ने बिहार सरकार की नौकरी जॉइन न करने का फैसला किया है। उनके भाई ने मीडिया को बताया कि नुसरत इस समय गहरे मानसिक आघात (Mental Trauma) से गुजर रही हैं और उन्होंने काम पर न जाने का पक्का इरादा कर लिया है।
परिवार उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा है कि गलती किसी और की है, इसलिए उन्हें अपना करियर नहीं छोड़ना चाहिए, लेकिन आत्मसम्मान को पहुंची चोट के कारण वह फिलहाल पीछे हट गई हैं।

20 दिसंबर को पदभार ग्रहण करना था
डॉ. नुसरत परवीन (Nusrat Parveen doctor Bihar) को 20 दिसंबर को अपना पद संभालना था, लेकिन वे अब सदमे में है। उनके भाई का कहना है कि वह इस घटना को भुला नहीं पा रही हैं। परिवार के लिए यह स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण है। एक तरफ बेटी की मेहनत से मिली सरकारी नौकरी है और दूसरी तरफ उसकी गरिमा। भाई ने स्पष्ट किया कि जब तक नुसरत इस ट्रॉमा से बाहर नहीं आतीं, उनके लिए काम पर लौटना मुमकिन नहीं होगा।
नीतीश के कार्यक्रम में मीडिया पर 'बैन'
इस विवाद के गरमाने के बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में एक नया बदलाव देखा जा रहा है। बुधवार को गयाजी में आयोजित बिपार्ड (BIPARD) के दो दिवसीय कार्यशाला में मीडिया की एंट्री पूरी तरह बैन कर दी गई। यहाँ तक कि इस कार्यक्रम को JDU के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से लाइव भी नहीं किया गया। मंगलवार को ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम में भी पत्रकारों को दूर रखा गया था, जिसे विपक्ष सरकार द्वारा अपनी फजीहत छिपाने की कोशिश करार दे रहा है।
ये भी पढे़ं: Nitish Kumar पर भड़कीं ये फेमस बॉलीवुड मुस्लिम एक्ट्रेस, हिजाब खींचने को लेकर CM को सरेआम कही 'ऐसी बात'
Nitish Kumar Hijab Video: नीतीश कुमार के वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला से बातचीत करते नजर आते हैं। इसी दौरान वह महिला के हिजाब को छूते या हटाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत महिला को पीछे ले जाते हैं। इस दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए हैं और विपक्ष ने इसे महिला की गरिमा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जोड़कर गंभीर मुद्दा बताया है।
ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Hijab Controversy Video: मंच पर मुस्लिम लड़की का CM नीतीश ने क्यों खींचा हिजाब? क्या है कानून?
सोशल मीडिया पर बवाल
नीतीश कुमार के इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है। यूजर्स CM पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को किसी महिला की अनुमति के बिना उसके पहनावे (हिजाब) को छूने या हटाने का अधिकार है? लोगों का कहना है कि यह केवल एक प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं, बल्कि किसी की निजी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा प्रहार है।
ये भी पढे़ं: Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar की होने जा रही पॉलिटिक्स में ग्रांड एंट्री? मिलेगा यह पद!












Click it and Unblock the Notifications