Nitin Nabin की सफलता का वो 'सीक्रेट' हनुमान मंदिर, सुबह-सुबह किए दर्शन, कहा- 'जो हूं इन्हीं के कृपा से'
Nitin Nabin BJP National Working President: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Working President) नियुक्त किया है। 45 वर्ष की आयु में इस शीर्ष पद को संभालकर, नबीन सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं, जो बीजेपी की भविष्य की युवा केंद्रित रणनीति को दर्शाता है।
दिल्ली रवाना होने से पहले, नबीन ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, और साथ ही, अपने पिता की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज मैं यहां पिताजी को श्रद्धांजलि देने और महावीर मंदिर में दर्शन के लिए आया था। पिछले 20 वर्षों में मैं जहां भी पहुंच पाया हूं यह उनका आशीर्वाद है।

इस महावीर मंदिर पर नितिन नबीन का है अटूट विश्वास
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की आस्था का केंद्र पटना जंक्शन के ठीक सामने स्थित महावीर मंदिर है। यह मंदिर अपनी जुड़वां हनुमान प्रतिमाओं और चमत्कारी प्रसाद (लड्डू) के लिए प्रसिद्ध है, जहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। नबीन इस मंदिर के नियमित श्रद्धालुओं में से एक हैं और अक्सर यहां दर्शन के लिए जाते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसा शीर्ष पद संभालने के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले भी, उन्होंने अपनी इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के लिए भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने हेतु महावीर मंदिर में शीश नवाया। और मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पिछले 20 वर्षों में मैं जहां भी पहुंच पाया हूं यह उनका आशीर्वाद है।
ये भी पढे़ं: Nitin Nabin: पुष्पम प्रिया से नितिन नबीन का है खास कनेक्शन, 2020 में जब दोनों थे आमने-सामने, जानिए क्या हुआ था
आचार्य किशोर कुणाल को गुरु मानते हैं नितिन नबीन
नितिन नबीन की आध्यात्मिक यात्रा में पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव, पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का विशेष स्थान था, जिन्हें वह अपना गुरु मानते थे। नबीन हर गुरु पूर्णिमा को उनसे आशीर्वाद लेने जाते थे। यह गहरा संबंध आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल द्वारा सार्वजनिक किया गया, जिन्होंने नबीन की तस्वीर साझा करते हुए भावुक होकर लिखा, "आज पाप (पिता) बहुत खुश होंगे।
ये भी पढे़ं: Nitin Nabin Net Worth: BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम हैं 7 बैंक अकाउंट,संपत्ति उड़ा देगी होश
पिता को दी श्रद्धांजलि
बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पटना के राजवंशी नगर स्थित नवीन किशोर सिन्हा स्मृति पार्क पहुंचकर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने भावुक होकर कहा कि,'20 साल पहले पार्टी ने मुझे पहला मौका दिया था, और पार्टी के आशीर्वाद से ही मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं।' उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि, 'विकास हर गांव तक पहुंचा है, और भाजपा आज गरीबों की पार्टी के तौर पर खड़ी है।' नबीन ने युवाओं से अपने काम पर भरोसा रखने की अपील भी की।
ये भी पढ़ें: Nitin Nabin Caste: किस जाति से हैं नितिन नबीन, जो बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, फैमिली से राजनीति तक की कहानी












Click it and Unblock the Notifications