Nishant Kumar News: पटना में लगे नीतीश कुमार के बेटे के पोस्टर, खरमास के बाद होगी राजनीति में एंट्री!

Nishant Kumar News: बिहार की राजनीति में वंशवाद अहम मुद्दा रहा है। खुद जेडीयू और नीतीश कुमार लालू यादव के परिवारवाद पर हमले करते रहे हैं। हालांकि, अब सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में लाने की मांग जेडीयू की ओर से लगातार मांग उठ रही है। पटना में साल के आखिरी दिन निशांत कुमार के समर्थन में पोस्टर लगे हैं।

पटना में लगाए गए पोस्टर में निशांत कुमार को जेडीयू की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही गई है। यह पोस्टर जेडीयू की छात्र इकाई के उपाध्यक्ष कृष्ण पटेल की ओर से लगाया गया है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि निशांत की ग्रांड एंट्री तय है। खरमास के बाद इसका ऐलान होगा।

Nishant Kumar News

Nishant Kumar News: नीतीश के बेटे की होगी ग्रांड एंट्री

पटना में लगाए गए पोस्टर के साथ एक नारा लिखा गया है, 'चाचा जी के हाथों में सुरक्षित बिहार, अब पार्टी की अगली पीढ़ी का भविष्य संवारे भाई निशांत कुमार।' जेडीयू नेता कृष्ण पटेल ने बताया कि यह पोस्टर कार्यकर्ताओं की भावना को बताता है। बताया जा रहा है कि नीतीश के बेटे की ग्रांड एंट्री के लिए ब्लूप्रिंट लगभग तैयार है। खरमास के बाद कभी भी इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है।

Nitish Kumar के बाद अगली पीढ़ी लाने की तैयारी

हालांकि, आजीवन परिवारवाद का विरोध करने वाले नीतीश कुमार के लिए यह फैसला लेना आसान नहीं होगा। बिहार की राजनीति के जानकारों का कहना है कि नीतीश के स्वास्थ्य और उम्र को देखते हुए पार्टी में अगली पीढ़ी के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में यह ट्रांजिक्शन इस तरह से कराए जाने की योजना है कि सब कुछ कार्यकर्ताओं और पार्टी की आम सहमति से लिया गया फैसला नजर आए।

Nishant Kumar के लिए भूख हड़ताल और आंदोलन की चेतावनी

इससे पहले जेडीयू से जुड़े संगठन 'मुकुंद सेना' ने भी इसी मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर 12 घंटे की भूख हड़ताल की थी। संगठन के सदस्यों का कहना है कि वे निशांत कुमार को राजनीति में आते हुए देखना चाहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें शिक्षित, सक्षम और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिल सकती है।

Nitish Kumar के पीएम मोदी और शाह से मुलाकात के बाद भी लगे थे कयास

दिसंबर में ही नीतीश कुमार ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि इस बैठक में निशांत को लॉन्च करने की भी चर्चा हुई है। विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद खुद शाह ने जेडीयू के सीनियर लीडर ललन कुमार सिंह और संजय झा से नीतीश के रिटायरमेंट प्लान के बारे में पूछा था। बताया जा रहा है कि बीजेपी हाई कमान चाहती है कि नीतीश के अपनी विरासत सौंपने और निशांत को लॉन्च करने की पूरी प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के स्मूद तरीके से हो। यह सब नीतीश की सहमति के साथ कराने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+