Patna News Alert: करबिगहिया और मीठापुर ग्रिड में खराबी, कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित, जानिए डिटेल्स
Patna News Alert: राजधानी पटना के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हो गई है। बीती रात 11 जून को रात 10:30 बजे 132/33 केवी करबिगहिया और मीठापुर ग्रिड में तकनीकी खराबी आने से जुड़े 13 फीडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
प्रभावित क्षेत्र:
ठाकुरबाड़ी, धम्मचक, राजा बाजार, जैतुपुरा, यारपुर, कारगिल चौक, कंकड़बाग, बाइपास, राजेन्द्रनगर, अनवरपुर, कदमकुआं सहित अन्य रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र इस समय बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।

फॉल्ट सुधार कार्य जारी:
बिजली विभाग की तकनीकी टीमें Emergency Restoration System (ERS) के माध्यम से आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। अधिकारियों का दावा है कि दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
SMS से दी जा रही सूचना:
बिजली कंपनी द्वारा सभी प्रभावित उपभोक्ताओं को SMS के जरिए जानकारी भेजी जा रही है, ताकि जनता को असुविधा न हो और वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके।
बिजली विभाग की अपील:
बिजली विभाग ने नागरिकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications