Bihar News: 'नये साल का जश्न' एक परिवार को दे गया ज़िदंगी भर का गम, जानिए क्या है पूरा मामला
Bhagalpur New Year Cruise Party: नये साल का जश्न एक परिवार को ज़िंदगी भर का ग़म दे गया। दरअसल बिहार के भागलपुर ज़िले में एक परिवार रविवार की रात क्रूज़ पर नए साल का जश्न मनाने के लिए गया था। जश्न के बीच में ही मातम पसर गया। आइए विस्तार से पूरा मामला जानते हैं।
एक कहावत है कि किस्मत ख़राब हो तो ऊंट पर बैठे इंसान को कुत्ता काट लेता है, कुछ ऐसा ही मनीष यादव के परिवार के साथ हुआ। नये साल पर ऐसा ग़म मिला की वह लोग ज़िंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। नये साल का जश्न मनाने के लिए मनीष, अपनी पत्नी और बेटे चीकू को लेकर डिजनीलैंड की सैर करने वाले थे।

मनीष परिवार समेत तैयार हो कर जाने ही वाले थे, इसी दौरान चीकू (मनीष का पुत्र) के मामा राजन पहुंचे। राजन ने कहा कि नये साल का जश्न मनाने के लिए क्रूज पर चलना है। इसके बाद मनीष सपरिवार राजन के साथ क्रूज़ पर नये साल का जश्न मनाने पहुंच गए।
नये साल के जश्न की तैयारी चल रही थी, लोग मौज मस्ती कर रहे थे। करीब साढ़े 10 बजे मनीष यादव ने चिल्लाया कि उनका बेटा गंगा नदी में गिर गया है। क्रूज़ संचालक को इसकी सूचना दी गई और सभी लोग 2 वर्षीय मासूम को ढूंढने में जुट गए लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सबौर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
बांका के कटोरिया निवासी मनीष यादव के छोटे बेटे चीकू अपने ननिहाल मंदीचक में रह रहा था। पटना एजी ऑफिस में ऑडिटर के पद पर कार्यरत मनीष यादव के बेटे को ढूंढने के लिए सोमवार को भी SDRF की टीम तलाश अभियान चलाती रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। सबौर थानाअध्यक्ष विवेक जायसवाल ने बताया कि सर्च अभियान जारी है।












Click it and Unblock the Notifications