Nepal Plane Crash: भांजे की पहली झलक देखने जा रहे थे मामा, प्लेन हादसे में हुई दर्दनाक मौत
Nepal Plane Crash में 72 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि बस्ती को बचाने की वजह से पायलट ने पहाड़ और नदी के बीच में क्रैश लैंडिंग करवाई, अगर ऐसा नहीं करवाते तो मंजर और भी खतरनाक होता।

Nepal Plane Crash की वजह से कई लोगों की मौत हो गई, कोई अपने काम से सफर पर निकला था, तो कोई अपने रिश्तेदार के से मिलने के लिए यात्रा कर रहा था। किसी को नहीं पता था कि पल भर में ही विमान दुर्घटनाग्रस्त होने वाली है। नेपाल विमान दुर्घटना की खबरों में एक बहुत ही मार्मिक खबर सामने आ रही है। नवजात भांजे से मिलने के लिए सफर पर निकले मामा की दर्दनाक मौत हो गई। पोखरा में हुए विमान हादसा में सीतामढ़ी (बिहार) के रहने वाले 28 वर्षीय संजय जायसवाल की मौत हो गई।

भांजे की पहली झलक देखने जा रहे थे मामा
संजय जायसवाल अपने भांजे की पहली झलक पाने के अपनी बहन के घर जाने के लिए विमान से पोखरा के लिए सफर पर निकले थे, उन्हें क्या पता था कि भांजे के दीदार से पहले ही मौत को गले लगाना पड़ेगा। संजय जिस विमान से सफर कर रहे थे वह क्रैश हो गया और हादसे में उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बैगरनिया नगर पंचायत (वार्ड 6) के रहने वाले इकबाल चौधरी के बड़े बेटा संजय जायसवाल कुछ सालों से काठमांडू (नेपाल) में ही रहते थे। वह अपने परिवार में सबसे बड़े थे। संजय के पिता ने बताया कि रविलार सुबह नेपाल से पोखरा जाने के लिए संजय घर से निकला था। वह अपनी बहन के घर जा रहा था, इसी दौरान पोखरा में हुए विमान हादसे में उसकी जान चली गई।

रविवार को हुई थी बेटे से आखिरि बार बात
संजय के पिता ने बताया कि रविवार सुवबह 10 बजे उनकी बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। बेटे की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है, सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। संजय ही परिवार की पूरी ज़िम्मेदारी संभालता था, उसकी मौत से पूरा परिवार बिखर गया है। संजय की मां खुद को संभाल नहीं पा रही है। वहीं संजय के पिता और परिजन पोखरा के लिए रवाना हो चुके हैं। आपको बता दें कि बैरगनिया के काफी लोग पड़ोसी मुल्क नेपाल के विभिन्न शहरों में रहकर रोज़गार करते करते हैं। इस हादसे की वजह से कई लोग सहम गए हैं।
Recommended Video


लैंडिंग के वक्त क्रैश होने से हुआ दर्दनाक हादसा
पोखरा में विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश होने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पोखरा हवाई अड्डे पर उतारने के वक्त ही प्लेन कैश हो गया था, जिसके बाद वह नदी में गिर गया । इस प्लेन में कई देशो के लोग सवार थे, वहीं बाताया जा रहा है कि हादसे में 72 लोगों की मौत हुई है। वहीं यह भी बात कही जा रही है कि यति एयरलाइंस के पायलट ने पहाड के बीच नदी में क्रैश लैंडिंग कराई ताकि आबादी वाली बस्ती को नुकसान नहीं पहुंचे। अगर विमान बस्ती में क्रैश होता तो मंजर और ज्यादा खौफनाक हो सकता था। वहीं विमान के मुख्य पायलट के बारे यह चर्चा है कि उन्हें 20 साल से ज्यादा का तजुर्बा था। काठमांडू के पायलट कमल केसी अपनी सेवा भारत में भी दे चुके थे।
ये भी पढ़ें: 'अनोखा फ़र्ज़ीवाड़ा' सज़ा से बचने के लिए खुद को ही साबित कर दिया मुर्दा, ऐसे खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications