Neera Production: जीविका समूहों द्वारा नीरा उत्पादन को किया जा रहा प्रोत्साहित, जानिए नीरा पीने के फ़ायदे
Neera Production In Gaya: गया जिले में जीविका के ज़रिए रन फॉर नीरा का आयोजन किया गया। सोमवार को जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

Neera बिक्री केंद्र का शुभारंभ केन्द्र हिमालय जीविका उत्पादक समूह के अंतर्गत किया गया है। नीरा केंद्र पर लोगों ने मीठे नीरा के साथ-साथ नीरा से बनी आईस्क्रीम, तिलकुट, लाई इत्यादि का भी स्वाद लिया। लोगों को नीरा से बना उत्पाद काफी पसंद आया।
Recommended Video
गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए नीरा के फायदे सुझाए। उन्होंने कहा की सेहत के ऐतबार से नीरा फायदेमंद पेय है। नीरा पीने के कई फायदे हैं। गर्मी के दिनों में नीरा पीना काफी फायदेमंद है।
डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया में नीरा और नीरा से बनने वाले उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा हे। पारंपरिक रूप से ताड़ी उत्पादन और बिक्री से जुड़े परिवारों को जीविका समूहों से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें नीरा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
नीरा एक पौष्टिक पीने लायक चीज़ है, लोगों को इस बारें में जानकारी की कमी होने की वजह से लोग नीरा को ताड़ी ही समझ बैठते हैं। नीरा और ताड़ी में फर्क है, ताड़ी अल्कोहलिक होता है इसलिए उसे बैन किया गया है। नीरा नान-अल्कोहलिक पेय है।
नीरा के सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। जीविका उत्पादक समूहों के ज़रिए ज़िले में नीरा बिक्री केंद्रों को संचालित किया जा रहा है।इसके साथ नीरा बिक्री स्टॉल और केंद्रों का शुभारंभ कर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।
नीरा पीने के फायदे: नीरा के सेवन से त्वचा में निखार और आयु में भी वृद्धि होती है। जोड़े का दर्द, अस्थमा, दमा और मस्तिष्क रोग में भी फायदेमंद है। गर्मी में इसके सेवन से डिहाइड्रेशन,कमजोरी, सुस्ती, थकावट दूर होती है। इसके साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियों से भी निजात मिलती है। नीरा के सेवन से पेशाब में जलन की समस्या भी ठीक हो जाती है। बासी नीरा पीना फायदेमंद नहीं होता है।
ये भी पढ़ें: शहतूत का फल खाने से आपकी कई बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर, विलुप्त होने की कगार पर है पेड़












Click it and Unblock the Notifications