Nawada Agni Kaand: नवादा अग्निकांड पीड़ितों के कैसे हैं हालात, कहां तक पहुंची जांच, आरोपियों के सामने आए नाम

Nawada Agni Kaand News Update Today: 18 सिंतबर को लगभग 07:00 बजे शाम में नवादा सदर प्रखंड के मुफस्सिल थानान्तर्गत कृष्णा नगर नदी तट पर बसे महादलित बस्ती के झोपड़ियों में असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की गई। जो कि देश भर में चर्चा का विषय बन चुका है। जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक पुलिस टीम, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर-2 और अग्निशमन दस्ता दल मौक़े पर पहुंच कर हालात को काबू किया।

Nawada Agni Kaand News Update Today

Recommended Video

    नवादा अग्निकांड पीड़ितों के कैसे हैं हालात, कहां तक पहुंची जांच, आरोपियों के सामने आए नाम

    वन इंडिया हिंदी की टीम भी ग्राउंड पर हालात जानने पहुंची। मौके पर जिला पदाधिकारी नवादा और पुलिस अधीक्षक नवादा ने भी संयुक्त रूप से जायजा लिया। अग्निशमन दस्ता एवं पुलिस राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं नुकसान का आंकलन कर पीड़ितों को मुआवज़ा दिलवाने की प्रक्रिया चल रही है।

    व्यास मुनि ने बताया कि जहां पर आगजनी हुई है, उस ज़मीन पर मौजूदा वक्त में टाईटल सूट संख्या 22/1955 व्यवहार न्यायालय, नवादा में चल रहा है। हम लोग अपनी जान बचाते या घर, आंखों के सामने घर जलकर राख हो गया। इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी नंदू पासवान (पिता स्व. सौखी पासवान) है। उसके के साथ ही कई लोगों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है।

    पन्नू पासवान (पिता स्व. सौखी पासवान), शिव पासवान ( पिता- जगदीश पासवान), श्रवण पासवान (पिता- सुमेश्वर पासवान) समेत अन्य प्राण बीघा थाना मुफस्सिल, जिला नवादा ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा यमुना चौहान, सोमर चौहान, नूनू प्रसाद (पिता स्व. खीरू चौहान), आशीष यादव ( पिता देवन यादव) ग्राम लोहानी बिगहा मुफस्सिल थाना निवासी शामिल थे।

    दशरथ चौहान, बद्री चौहान, रामशरण चौहान, मिथिलेश चौहान और यदुनंदन चौहान सभी के पिता (स्व. चौठी चौहान) निवासी रघुनाथपुर, थाना रूहुई, जिला नालन्दा के अलावा अन्य लोगों पर आगजनी और फायरिंग की घटना को अंजाम देने का आरोप है।

    वरादात के खिलाफ़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 372/24, 19 सितंबर धारा 191(2), 191(3), 190(1), 109(1), 352, 351(2)(3), 326(G), 303(2), 111(3), 61(2) (a) BNS 2023 तथा 27 आर्म्स एक्ट और 3 (1) (f) (g) (r) (s) (w)/3(2)(v-a)/3(2)(v) SC/ST Act के तहत 28 नामजद एंव अन्य के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा द्वारा एक SIT टीम का गठन किया गया। जिसके द्वारा विभिन्न स्थलों पर छापामारी कर मुख्य अभियुक्त नंदू पासवान सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तारी किया गया है। गिरफ्तारी के क्रम में दोषियों के पास से 03 देशी क‌ट्टा 03 मिस्ड फायर राउण्ड 02 खोखा 01 पिलेट एंव 06 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

    अन्य दोषियों के विरुद्ध SIT द्वारा विभिन्न जगह छापेमारी की जा रही है। गठित SIT एवं संलग्न पदाधिकारी को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। FSL टीम द्वारा घटनास्थल पर तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान भी किया जा रहा है।

    आगजनी से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राशन, भोजन, पॉलिथीन एवं अस्थाई निवास की व्यवस्था की गई है। सर्वेक्षण के मुताबिक आगजनी में कुल 34 परिवार के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसमें 21 घर पूर्णतः क्षतिग्रस्त हैं एवं 13 घर आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    इन सबके अलावा अतिरिक्त प्रभावित 34 परिवारों को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति प्रावधान के तहत निम्नलिखित राहत राशि भी उपलब्ध कराई गई है। कुल 37 लाख 14 हज़ार 500 रुपये विभिन्न चीजों 34 परिवारों को राहत राशि की तौर पर दी गई है।

    मौका ए वारदात पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति पालीबार की गई है। सघन गश्ती करन के साथ हीवरीय स्तर से निगरानी भी रखी जा रही है। मौजूदा वक्त में हालात काबू में है। वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही घटना से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन नवादा से शेयर करने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+