Nathnagar Assembly Seat: बिहार चुनाव 2025 से पहले गहराता सियासी संघर्ष, RJD और JDU के बीच कांटे की टक्कर!

Nathnagar Assembly Seat: बिहार की राजनीति में अगर किसी विधानसभा सीट की सियासी धड़कनें तेज़ होती दिख रही हैं तो वो है नाथनगर विधानसभा सीट (158)। यह सीट कभी जेडीयू का मजबूत गढ़ मानी जाती थी, लेकिन 2020 में आरजेडी ने इसे झटक लिया। अब 2025 के चुनाव से पहले यह सीट त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ती दिख रही है, जहां जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे और गठबंधन की चालबाजियां निर्णायक साबित होंगी।

2020 का टर्निंग पॉइंट, चिराग की लोजपा ने बदला खेल
2020 के चुनाव में जेडीयू के लक्ष्मीकांत मंडल महज 7,756 वोटों से हार गए, जबकि एलजेपी के अमर कुशवाहा को 14,715 वोट मिले। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, ये वोट जेडीयू की झोली में जाते तो सीट फिर से उनके पास होती। यानी, लोजपा ने न सिर्फ किंगमेकर की भूमिका निभाई बल्कि राजद को अप्रत्याशित बढ़त दिलाई।

Nathnagar Assembly Seat

नाथनगर का जातीय गणित: मुस्लिम + मंडल + यादव = राजद की ताकत

मुस्लिम मतदाता: 72,725

मंडल समुदाय: 65,877

यादव मतदाता: 35,873

कुल मतदाता: 3.17 लाख

नाथनगर में मुस्लिम और मंडल समुदाय की प्रभावी संख्या के कारण राजद को स्वाभाविक बढ़त मिलती है। हालांकि, ब्राह्मण, कोइरी और रविदास वोटर जेडीयू या लोजपा के साथ जा सकते हैं। यदि कोई गठबंधन इन समुदायों को एकजुट करता है, तो मुकाबला पूरी तरह से बदल सकता है।

स्थानीय मुद्दे: वादे हर बार, समाधान नहीं

बाढ़ और कटाव से हर साल भारी नुकसान

रिंग बांध का अधूरा निर्माण (ममलखा से इंजीनियरिंग कॉलेज तक)

चंपा नदी में गंदगी और अतिक्रमण

नाथनगर में जाम और अतिक्रमण की समस्या

मुस्लिम बहुल इलाकों में सड़क और नाली की बदहाली

बिहुला विषहरी और मंजूषा कला की उपेक्षा

स्थायी बस स्टैंड की मांग अब भी अधूरी

इन मुद्दों को लेकर जनता में नाराजगी है, और सभी दल इन्हें चुनावी मुद्दा बनाने को तैयार दिख रहे हैं।

संभावित उम्मीदवार 2025

पार्टी संभावित चेहरा
आरजेडी अली अशरफ सिद्दीकी, अनिकेत यादव
जेडीयू शैलेश उर्फ बुलो मंडल, आशीष मंडल
लोजपा अमर कुशवाहा, विजय यादव
जनसुराज डॉ. एच.आई. फारुख, अभिषेक अर्णव

2025 में कौन मारेगा बाज़ी?

राजनीतिक समीकरणों को देखें तो नाथनगर में मुकाबला बहुत करीबी रहने वाला है। जेडीयू को लोजपा से नुकसान न हो, इसके लिए रणनीति बनानी होगी। वहीं, आरजेडी अपने परंपरागत वोटरों के साथ-साथ नए चेहरे या गठबंधन से अपनी स्थिति और मजबूत कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+