Bihar News: ‘मेरी पत्नी से मुझे बचाओ’ ससुराल में युवक की बेरहमी से पिटाई, पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
Nalanda Update News: बिहार के नालंदा ज़िले के युवक के साथ पत्नी के मारपीट का मामला सामने आया है।

Nalanda News: नालंदा के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी दूसरे से बात करती है, बात करने से मना करने पर मारने की धमकी देती है। युवक ने बताया कि तीन दिनों तक बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई हुई है।
Recommended Video
ज़ख्मी युवका का बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला लखीपुर गांव (बख्तियारपुर थाना क्षेत्र) का है। पीड़ित व्यक्ति नालंदा ज़िले के मथुरापुर गांव (नूरसराय थाना क्षेत्र) का रहने वाला है।
युवक के पिता विजय प्रसाद का पहले ही निधन हो चुका है, वहीं मां की भी मौत हो चुकी है। विकास (पीड़ित युवक) दिल्ली में सिविल डिफेंस में काम करता है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए विकास ने बताया कि 3 मई को छोटी साली की शादी में बुलाया गया था।
2 मई को वह लखीपुर गांव (बख्तियारपुर थाना क्षेत्र, पटना) अपने ससुराल पहुंचा था। इसके बाद उसकी पत्नी पत्नी, काजल कुमारी, सास और साली ने करीब 12 अज्ञात युवकों के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई की। विकास ने कहा कि उसके हत्या कि साजिश रची जा रही थी।
वह किसी तरह जान बाचाकर वहां से भागा और इलाज कराने के लिए सीधा बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचा। विकास ने की मानें तो ससुराल पक्ष की तरफ से अज्ञात लोगों ने मारा था, उन्होंने अपना चेहरा गमछा से ढका हुआ था। इस वजह से उन्हें नहीं पहचान पाया।
विकास ने बताया कि मई 2020 में बहुत ही धूमधाम से उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद तक सब कुछ ठिक ठाक चला। उसकी एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। बाद में मामला बिगड़ने लगा। पीड़ित ने कहा कि साली की शादी के लिए ससुराल वालों ने 50 हज़ार रुपये मांगे थे।
ससुराल वाले को पैसे देने से मना करने के बाद उसके साथ ज्यादती शुरू की गई। विकास का आरोप है कि उसकी पत्नी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करती है, मान करने पर धमकी देती है। यही वजह है कि शादी समारोह के बहाने से बुलाकर जान मारने की कोशिश की गई।












Click it and Unblock the Notifications