बिहारः नालंदा मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट, 72 जूनियर डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट्स संक्रमित

पटना। बिहार में कोरोना लगातार तेजी से पांव पसार रहा है। आम लोगों के साथ-साथ डॉक्टर भी कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। एनएमसीएच में इस बार 72 जूनियर डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आरटीपीसीआर जांच में 153 में से 72 जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में 23 जूनियर डॉक्टर और 49 मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल हैं।

nalanda medical college hospital 72 junior doctor corona positive

अब तक कुल 168 डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं भारी संख्या में डॉक्टरों और मेडिकल स्टूडेंट के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर अस्पताल के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। एनएमसीएच, पटना के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है और अस्पताल के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराए जाने की बात कही है।

बता दें कि बीते रविवार को RTPCR टेस्ट में 194 में से 84 जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल स्टूडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। सोमवार को बिहार में एनएमसीएच के 72 चिकित्सकों के सहति 344 लोग संक्रमित मिले। इन नए मामलों के साथ ही राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या 1385 हो हई है। प्रदेश में अबतक 7 लाख 27 हजार 873 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 14 हजार 391 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जबकि 12 हजार 96 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+