पुलिस और वकील के बीच अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, Social Media पर Viral हो रहा वीडियो
Nalanda Constable And Advocate Viral Video: बिहार के नालंदा ज़िले से सिपाही और वकील के बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bihar Advocate Viral Video: सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए और उस पर चर्चा शुरू हो जाए ये कोई नहीं जानता। बिहार के नालंदा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल का है, स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस और वकील के बीच वीडियो बनाने को लेकर हुई बहस की वजह से हंगामा हुआ। दरअसल उत्पाद विभाग पुलिस ने एक नाबालिग को शराब मामले में पकड़ा था।
नाबालिग युवक को जेजेबी कोर्ट में पेश किया गया, जहां आरोपी ने पुलिस वाले पर मारपीट का आरोप लगाया। नाबालिग के आरोप पर कोर्ट ने मेडिकल चेकअप के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचा। वहीं वकील भी पहुंच गया और वीडियो बनाने की कोशिश करने लगा।
सिपाही औऱ वकील के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई और गाली गलौज होते हुए मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों के बीच जमकर लात घूंसे और बेल्ट से मारपीट हुई। वहां मौजूद लोगों ने झगड़प का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वकील का जितेंद्र कुमार और उत्पाद विभाग का सिपाही प्रमोद कुमार रंजन की लड़ाई का वीडियो देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं, कि सरकार की यही व्यवस्था है। जब यह लोग खुद पब्लिक प्लेस में ड्रामा करेंगे तो असमाजिक तत्वों को बढ़ावा ही मिलेगा। आला अधिकारी मामले की जांच कर तुरंत सख्त कार्रवाई करें।












Click it and Unblock the Notifications