Nagaland Election में बिहार का हाल: चिराग की चांदी, जानिए नीतीश और लालू को कितनी मिली सीट?
Nagaland Election Result 2023

Nagaland Assembly Election Result: 3 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं। वहीं नागालैंड में एक बार एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन सत्ता में वापसी करती हुई नज़र आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने 12 सीटों पर कब्ज़ा जमा लिया है। वहीं एनडीपीपी के खाते में 25 सीटे गई हैं । चुनावी नतीजों के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर है तो वहीं राजद और जदयू को कोई खास फायदा नहीं हुआ है। आंकड़ों की बात की जाए तो एलजेपी(आर) को अभी तक 8.9 फीसद मत मिले हैं। वहीं जदयू 3.5 फीसद वोट के साथ एक सीट परव आगे चल रही है। राजद को सिर्फ 0.56 फीसद ही वोट मिले हैं।
चुनावी नतीजों ने चिराग पासवान के लिए खुशखबरी लाई है तो वहीं नीतीश और लालू के खेमे में मायूसी है। नागालैंड विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (राम विलास) ने अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरज़ोर कोशिश की थी। चुनाव में तीनों दलों के प्रदर्शन की बात करें तो चिराग पासवान की एलजेपी (राम विलास) का प्रदर्शन ठीक रहा है। एक सीट पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट पर बढ़त बनी हुई है। डॉ. सुखतो ए. सेमा ने (एलजेपी, राम विलास) के उम्मीदवार) ने पुघोबोटो सीट पर एनडीपीपी के उम्मीदवार को 850 वोटों से चुनावी मात दी है।

नागालैंड विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी का तीनों पार्टियों के मुकाबले प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। दो सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी ने जीत का झंडा बुलंद किया है। दो सीट पर जीत दर्ज करने के बाद रामदास अठावले ने खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि मेरी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की हैं और भी सीटों पर जीत दर्ज करने पर रिपब्लिकन पार्टी NDA को समर्थन और सत्ता में भागीदारी भी मांगेगी। उन्होंने कहा कि इस बाबत वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जनरल सेक्रेटरी संतोष से रिपब्लिकन पार्टी को सत्ता में भागीदारी देने की बात करेंगे।
ये भी पढ़ें: कौन हैं रवींद्र धंगेकर जिन्होंने ढा दिया भाजपा का सबसे मज़बूत क़िला? जानिए उनके बारे में ख़ास












Click it and Unblock the Notifications