मायके से सुसराल नहीं आ रही थी पत्नी, वापस लाने गया पति, साले ने किया ऐसा हाल पहुंच गया अस्पताल
Muzaffarpur News: साहेबगंज थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव निवासी युवक की ससुराल में ऐसी खातिरदारी हुई की वह अस्पताल पहुंच गया। हैदराबाद से घर लौटने के बाद वह अपनी पत्नी के घर वापस लाने के लिए ससुराल गया था।

Muzzaffarpur News: शादी के बाद दामाद ससुराल जाता है तो उसकी जमकर खातिरदारी होती है। दामाद को ऐसा लगता है जैसे की वह किसी सलतनत का मालिक हो। ऐसा बहुत ही कम होता है कि ससुराल गए दामा की खातिर ही नहीं हो, बिहार के साहेबगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी को वापस लाने गए पति के प्राइवेट पार्ट में उसके साले ने ग्लास डाल दिया। रामपुर असली गांव निवासी पवन कुमार दास को 20 दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। इलाज के लिए उसे साहेबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक्स-रे देखर डॉक्टर भी रह गए दंग
डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर कर दिया, वहां डॉक्टरों ने मरीज़ के एक्स-रे में देखा कि पेट में शीशी का ग्लास है, जो की मल द्नार और आंत के बीच में फंसा हुआ है। डॉक्टर ने पवन को इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कर इलाज शुरू कर दिया है। वहीं उसके प्राइवेट पार्ट में ग्लास कैसे घुसा, इस सवाल के जवाब पर पवन कुछ भी बताना नहीं चाह रहा है। वहीं डॉक्टर भी मामला सामने आने से हैरान हैं। मेडिकस टीम उसके इलाज में लगी हुई है लेकिन प्राइवेट पार्ट में ग्लास कैसे घुसा, इस पर वह भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

पत्नी मायके से नहीं आ रही थी ससुराल
पवन ने कहा कि उसकी शादी के बाद पत्नी मायके चली गई थी, वह ससुराल नहीं आ रही थी। पवन जब पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया तो वहां ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट किया। पवन ने कहा कि वह बतौर नोजल मैन हैदराबाद में काम करता है। डेढ़ महीने पहले वह हैदराबाद से वापस आया तो पत्नी को मायके से ससुराल लाने गया था। पवन की पत्नि को उसके भाई और ससुराल वाले लाने नहीं दे रहे थे। इस बात को लेकर विवाद होने पर ससुराल वाले ने बुरी तरह से मारपीट किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मारपीट के दौरान ही उसके साले ने उसके प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाल दिया था।
Recommended Video

बेटे के इलाज के लिए पहुंची बुज़ुर्ग मां
पवन को 20 दिनों से पेट में दर्द था और वह शौच भी नहीं कर पा रहा था। पेट फूलने पर डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने पवन को गैस की शिकायत बताकर बड़े डॉक्टर से दिखाने की सलाह दी। जिसके बाद उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां एक्स-रे सेयह बात सामने आई। पवन ही अपनी 70 वर्षीय बूढ़ी मां का सहारा है। वहीं पवन के इलाज कराने पहुंची बुज़ुर्ग मां ने कहा कि वह बहुत ही ग़रीब है, बेटे का इलाज कैसे करवा पाएगी। उन्होंने कहा कि पवन के सहारे ही परिवार का गुज़ारा होता है। पवन के बीमार पड़ जाने से परिवार की स्थिति और नाज़ुक हो गई है। पवन के बेहतर इलाज के लिए पैसे भी नहीं हैं, डॉक्टर ने बताया कि पवन का पेट फूल गया है।
ये भी पढ़ें: Club Foot Surgery: भागलपुर इलाज करवाने पहुंचा अफ्रीकी मरीज़, दुर्लभ बीमारी का सफलतापूर्वक हुआ इलाज












Click it and Unblock the Notifications