Muzaffarpur News: धूमधाम से पहुंची बारात और फिर हुआ हैरतअंगेज़ कारनामा, दूल्हे ने किया शादी से इनकार
Muzaffarpur News Today: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले से एक हैरतअंगेज़ ख़बर सामने आई है, जहां जयमाला के दौरान दूल्हे को कुछ ऐसा पता चला कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो दूल्हे ने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि, जो लड़की दिखाई गई थी, यह वह नहीं है, इसलिए शादी नहीं करूंगा।
दूल्हे द्वारा जयमाला के दौरान शादी से इनकार करने वह मौजूद लोग हैरान रह गए। लड़की और लड़का पक्ष के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में धूम धाम से बारात आई।

ग्रामीणों ने बारातियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। दूल्हा पक्ष के लोग शादी समारोह का लुत्फ उठा रहे थे, इसी दौरान जयमाला के रस्म के लिए दूल्हा स्टेज पर गया। दुल्हन का चेहरा देखते ही दूल्हे ने कहा कि ये कौन है, यह मेरी दुल्हन है क्या? ये वह लड़की नहीं है, जिससे मेरी शादी तय हुई थी।
दूल्हे के मुंह से यह लफ्ज़ निकलते ही शादी समारोह में हंगाम शुरू हो गया। वहीं दूल्हा और दुल्हन के बीच भी बहस होने लगी। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बारातियों को छुड़ाया, इसके बाद दूल्हा और दुल्हन को पुलिस अपने साथ थाना ले गई। वहां भी लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि दुल्हन वही लड़की है, जिससे रिश्ता तय हुआ था। दूल्हा यह मानने को तैयार ही नहीं हो रहा था, उसने कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है।
पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर शादी के लिए राज़ी करवाया। इसके बाद थाना परिसर स्थित संतोषी माता के मंदिर में ही पुलिस ने शादी का कार्यक्रम पुरा करवाया। पुलिस वालों ने कहा कि वही लड़की दुल्हन थी, जिससे शादी तय हुई थी। दोनों पक्षों को समझाकर शादी करवा दी गई।












Click it and Unblock the Notifications