Love Affair: 'रोज़गार के सिलसिले में जा रहा हूं', पत्नी को छोड़कर एक बच्चे की मां के साथ फरार हुआ पति
बिहार के बांका से प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के दौरान महिला मरीज़ से प्रेम हो गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया।

Love Affair: बिहार के बांका जिले से गर्भवती पत्नी और बच्चे को पति के प्रेमिका संग फरार होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्णिया निवासी एक बच्चे की मां के साथ पीड़िता का पति भाग गया है। तीन साल पहले युवक की शादी हुई थी लेकिन वह अपनी पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ रह रहा है। इस पूरे मामले में सहायक थाना नवादा बाजार में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है ?

इलाज के दौरान परवान चढ़ा इश्क
स्थानीय लोगों की मानें तो इलाज के दौरान चंदन को अस्पताल में दूसरी महिला से प्रेम हो गया, जिसके बाद से ही वह अपनी पत्नी को अनदेखा करने लगा। पीडिता के पिता बिहारी सिंह (मोकलचक धाम पुजारी, बसंतराय थाना क्षेत्र, गोड्डा) की मानें तो 3 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से उनकी बेटी की शादी की चंदन कुमार सिंह पुत्र शर्मी राम (कोतवाली गांव निवासी) के साथ संपन्न हुई थी। कुठ दिन पहले दामाद की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उसे पूर्णिया की रहने वाली महिला मरीज से प्यार हो गया।

एक बच्चे की मां के साथ हुआ फरार
वह महिला भी विवाहित है और उसे एक बच्चा भी है। अस्पताल डिस्चार्ज होने के बाद चंदन ने अपनी पत्नी से कहा कि रोज़गार के लिए बाहर जा रहा हूं। यह कह कर घर से गया और अपनी प्रेमिका को लेकर बेंगलुरु ले जाकर शादी कर ली। जब से चंढन घर छोड़कर गया है तब से वापस नहीं है। यह पूरा मामला कोतवाली गांव का है। प्रेमिका के चक्कर में चंदन ने अपनी गर्भवती पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे को छोड़कर भाग गया है।
Recommended Video

पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई
इस पूरे मामले में पीड़िता ने गुरुवार की शाम नवादा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर नवादा थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने पुलिस टीम के साथ पीड़िता के घर पर जाकर तफ्तीश की। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने कहा कि बांका के रजौन प्रखंड अंतर्गत सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के कोतवाली गांव का यह पूरा मामला है। एक पति के अपनी गर्भवती पत्नी और बच्चे को छोड़कर एक बच्चे की मां के साथ फरार होने की शिकायत मिली है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने खोल ली 'बेवफ़ा चाय वाला 2’ दुकान, गाना हिट होने पर प्रेमिका ने छोड़ा था साथ












Click it and Unblock the Notifications