युवती के अपहरण का मामला हुआ दर्ज, लड़की ने प्रेमी संग रचाई शादी और पिता पर ही लगाए गंभीर आरोप
Love Affair News: मुजफ्फरपुर जिले में एक पिता ने अपनी बेटी के अपहण का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन मामला प्रेम प्रसंग का था। युवती ने प्रेमी से विवाह कर पिता पर ही गंभीर आरोप लगाए।

Love Affair: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। पिता ने एक युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी। लेकिन यह अपहरण का मामला नहीं प्रेम प्रसंग का मसला था।
पुलिस युवक और युवती को तलाश कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ़ आरोपी युवक संग ही युवती ने दिल्ली में शादी रचा ली। प्रेम विवाह के बाद युवती ने अपने पिता पर ही गंभीर आरोप लगा दिया। युवती का आरोप है कि उसके परिजन उसके पति अभिषेक के हत्या की धमकी दे रहे हैं।
प्रेम प्रसंग और विवाह का यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। युवती की मानें तो उसने एक साल पहले धर्म परिवर्तन करा लिया था। अब अपनी मर्ज़ी से शादी रचाई है। दरअसल पिछले महीने 7 अप्रैल को मोहम्मद नूर आलम (शहवाजपुर, अहियापुर थाना क्षेत्र) ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।
मो. नूर आलम अपनी बेटी शबाना खातून का अपहरण मामले में अभिषेक नाम के युवक समेत 5 लोगों के ख़िलाफ़ शिकायत की थी। युवती को बरामद करने के लिए पुलिस तफ्तीश कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि युवती ने तीस हजारी कोर्ट (दिल्ली) में अभिषेक से शादी रचाई है।
इस मामले में राघव दयाल (डीएसपी टाउन) ने बताया कि युवती के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। शुक्रवार को लड़की बरामद कर ली गई है। लड़की ने खुद को बालिग बताते हुए बिना दहेज़ दिए शादी रचाने की बात कही है। कोर्ट में लड़की ने बताया कि वह अपनी मर्ज़ी से घर से भागी थी, उसका अपहरण नहीं हुआ था। आर्य समाज मंदिर (दिल्ली) में धर्म परिवर्तन की और फिर मंदिर में शादी रचाई।












Click it and Unblock the Notifications