2018 में नाबालिग युवती हुई थी घर से फरार, जब मिली तो पुलिस वाले भी रह गए हैरान, जानिए मामला
साल 2018 में मुजफ्फरपुर की रहने वाली युवती घर से भाग गई थी, क्योंकि वह कम उम्र में शादी नहीं करना चाहती थी। पांच साल बाद जब युवती मिली तो पुलिस वाले भी दंग रह गए।

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 2018 से मुजफ्फरपुर पुलिस एक युवती को तलाश कर रही थी। जिस वक्त युवती घर से फरार हुई थी तो वह नाबालिग थी। 5 साल बाद जब लड़की मिली तो पुलिस वाले भी दंग रह गए। 5 साल से जिस युवती को पुलिस वाले ढ़ूंढ रहे थे, वह जब मिली तो दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बन चुकी थी। अभी उसकी ट्रेनिंग चल रही है। लड़की ने बताया कि जब वह नाबालिग थी तो उसके घर वाले शादी करवा देने चाहते थे, इसलिए वह अपनी ज़िंदगी बेहतर बनाने के लिए घर से भाग गई थी।
Recommended Video

परिवार के लिए कुछ करना चाहती थी युवती
22 वर्षीय युवती ने कहा कि वह अपने परिवार के लिए कुछ करना चाहती थी, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिता मजदूरी करते हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बावजूद परिवार के लोग कम उम्र में ही उसकी शादी करवा देना चाहते थे। इसलिए वह खुद ही घर से भाग गई थी। युवती के भागने के बाद उसके परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन अब युवती ने खुद मुजफ्फरपुर पुलिस के सामने बयान देते हुए खुद की मर्ज़ी से भागने की बात क़बूल की है। वहीं लड़की ने पुलिस वाले से पहचान नहीं उजागर करने की गुज़ारिश की है क्योंकि ऐसे करने से उसकी नौकरी पड़ तलवार लटक सकती है।

साल 2018 में दर्ज हुआ था अपहरण का मामला
मुजफ्फरपुर के बोचहां थाने में साल 2018 में 17 साल की नाबालिग युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। लड़की के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने फाइल बंद कर दी और लड़की के परिजनों ने भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। वहीं पांच साल बाद जब मुजफ्फरपुर पुलिस ने लंबित मामलों की रिव्यू मीटिंग की तो एक बार फिर यह मामला प्रकाश में शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहती थी, इसले किसी को कुछ बताए दिल्ली चली गई और वहां पढ़ाई करने लगी। इस दौरान उसका दिल्ली पुलिस में बतौर कॉन्स्टेबल चयन भी हो गया और अभी उसकी ट्रेनिंग जारी है।

दिल्ली पुलिस में कॉन्सेबल पद के लिए हुआ चयन
बोचहां थाने में मामले की जांच कर रहे अधिकारी रामा शंकर की मानें तो इस बाबत समीक्षा की जा रही थी। जून 2018 में नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच सौंपते हुए लड़की के परिजनों से जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया। मामले की तफ्तीश में पता चला कि लड़की दिल्ली में है। इतना ही नहीं वह अब दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल पद की ट्रेनिंग ले रही है। लड़की से संपर्क करने के बाद उसे मुजफ्फरपुर आकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने की बात कही गई। दिल्ली से युवती मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना पहुंची, जिसके बाद युवती का कोर्ट में बया दर्ज कराया गया।
ये भी पढ़ें: Social Media के ज़रिए हुई दोस्ती, मंदिर में रचाई शादी, अब इंसाफ के लिए भटक रही युवती












Click it and Unblock the Notifications