शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या और फिर पहुंची थाने, बोली- 'हुजूर हमने मार दिया, परेशान करता था'
Muzaffarpur crime news: प्रेम प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। यहां 23 वर्षीय प्रेमी प्रमोद कुमार को शादीशुदा महिला से प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। 28 साल की शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर पहले तो उसकी जमकर पिटाई की।
इसके बाद रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी के शव को गांव के खेत में दफना दिया। इसके बाद शादीशुदा प्रेमिका खुद थाने पहुंच गई और सरेंडर कर दिया। हत्यारोपी महिला ने बताया कि 'हुजूर हमने अपने प्रेमी को मार दिया, वह परेशान करना था।'

ये वारदात मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी तीन बच्चों की मां का उसी के गांव के 23 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार के साथ करीब 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं, उसका प्रेमी प्रमोद की शादी भी डेढ़ साल पहले हुई थी।
मृतक प्रमोद के भाई कमोद ने पुलिस को बताया कि मेरा भाई मिस्त्री का काम करता था। कल रात 1 बजे शादीशुदा महिला ने फोन कर उसके भाई को मिलने के लिए अपने पास बुलाया और उसकी हत्या कर शव दफना दिया। एक व्यक्ति ने शव दफनाते हुए देख लिया था, उसी ने हम लोगों को जानकारी दी।
इसके बाद हम थाने पहुंचे और पुलिस को साथ लेकर रात 3 बजे उस स्थान पर पहुंचे, जहां उस महिला ने शव दफनाया था। प्रमोद के भाई ने बताया कि पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। तो वहीं, इस वारदात को अंजाम देने के बाद भी थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से कहा कि हजूर हमने मार दिया, काफी परेशान करता था।
पुलिस ने जब उसकी बात सुनी तो दंग रह गई। एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि देर रात 1 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि खलीलपुर निवासी प्रमोद महतो की हत्या कर कुछ लोग शव को दफना रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां शव बरामद कर लिया था और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
प्रेम प्रसंग में युवक को पीट-पीटकर और रस्सी से गला घोंटकर मारने की बात सामने आ रही है। महिला और उसके ससुर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पता चला है कि युवक देर रात करीब 1 बजे महिला से मिलने उसके घर गया था।
इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और झगड़ा बढ़ने पर महिला ने प्रेमी की पिटाई कर दी। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications