Farming Tips: खरबूजा की खेती से लाखों रुपए कमा रहे युवा किसान अमीश, लाखों की नौकरी छोड़कर की खेती
Nalanda Muskmelon Farming: नालंदा जिला से ताल्ल्क रखने वाले युवा किसा अमीश विशाल ने नौकरी छोड़ कर खरबूज़ा की खेती शुरू।

Nalanda News: बिहार के युवा किसान खेती में नये-नये प्रयोग कर लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। आज हम आपको नालंदा के हुसैना गांव (सरमेरा प्रखंड) के एक ऐसे ही युवा किसान की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नौकरी छोड़कर खरबूज़े की खेती की, आज वह लाखों रुपये कमा रहे हैं।
Recommended Video
युवा किसान अमीश विशाल को खेती का आईडिया कहां से आया, किस तरह से उन्हें कामयाबी मिली, आइए विस्तार से जानते हैं विशाल की कहानी। अमीश विशाल ने गुना (मध्य प्रदेश) से कंप्यूटर साइंस से B.Tech की डिग्री हासिल की।
जेपी यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी (JUET) में पढ़ाई के दौरान ही उनका कैंपस सेलेक्शन हो गया। जर्मनी की ओवर सीज ट्रैवल कंपनी में बतौर कंसल्टेंट ऑफिसर कामन करने लगे। अमीश विशाल को 13 लाख रुपये सालावा पैकेज मिला था।
कोरोना काल की वजह से उन्हें गांव वापस आना पड़ा, घर वापस लौटने के बाद उन्होंने अपने पिता त्रिवेणी प्रसाद का खेती में हाथ बंटाया। खेती में हाथ बंटाने के बाद उन्होंने फिर नौकरी करने का नहीं सोचा। इसके बाद नई तकनीक के साथ व्यवसाय शुरू किया।
3 साल से अमीश खरबूजे की खेती से लाखो रुपए का मुनाफा कमा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथ क़रीब 30 लोगों (25 महिला और 5 पुरुष) को रोज़गार भी दिया हुआ है। अमीश ने जब खेती की शुरुआत की थी तो सिर्फ़ पांच लोग उनके साथ थे। आज की तारीख में वह ज़िले में युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं।
त्रिवेणी प्रसाद (अमीश विशाल के पिता) ने बताते हैं कि अमीश को शुरुआत से ही, विभिन्न प्रकार की सब्ज़ियों की खेती करना पसंद था। अमीश जब गांवलौटा तो पिता को खेती करता देख उसने नौकरी छोड़ कर व्यवसाय करने का मन बनाया।
अमीश ने सोशल मीडिया के ज़रिए खरबूजे के बीज की जानकारी हासिल की, इसके बाद समस्तीपुर में खेती की ट्रेनिंग ली। पटना से बीज लाकर खेती शुरू की, पहली बार खेती से सिर्फ पूंजी ही निकल पाई। दूसरे साल की खेती से दोगुना मुनाफा हुआ, इसके बाद से मुनाफा बढ़ता ही गया। खरबूजा खेत से ही बिक जाते हैं, इसके बाद बचे हुए खरबूजों को पटना मंडी में भेज दिया जाता है।
खरबूजा के मंडी रेट की बात की जाए तो 25 रुपये 40 रुपये तक प्रति किलो तक बिकता है। 50 हज़ार रुपये से 70 हज़ार रुपये तक एक एकड़ की खेती में लागत आती है। डीपिंग विधी के ज़रिए खरबूज़े की खेती की जाती है। खरबूज़े की खेती का मुनाफा ढाई से तीन लाख़ रुपए तक होता है।
विशाल 4 एकड़ में खरबूजे की खेती कर रहे हैं, वह एक सीजन में करीब 40 क्विंटल खरबूजे का उत्पादन होता है। विशाल का दावा कि वह दुनिया के सबसे मीठे खरबूजा की खेती करते हैं। इस खरबूज़े के 1 किलो बीज की क़ीमत 83 हज़ार रुपये हैं। आपको बता दें कि विशाल पहले सब्जी की खेती कर रहे थे।
ये भी पढ़ें:लीची खाने के इन फायदे के बारे में क्या आप जानते हैं?












Click it and Unblock the Notifications