बिहारः शिक्षक बनाने के लिए BEO ने मांगा 8 लाख रुपये का घूस, ऑडियो हुआ वायरल

पटना। एक तरफ बिहार सरकार राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का लाख दावा कर ले किन प्रदेश के अधिकारी सरकार की उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा जिले के मुरलीगंज के बीईओ सूर्य प्रसाद यादव का ऑडियो वायरल हुआ है। बता दें कि बीईओ पर पारदर्शी तरीके से शिक्षक नियोदन कराने की जिम्मेदारी है लेकिन ये नियोजन के नाम पर बेरोजगार अभ्यर्थी से सौदा कर रहे हैं और उसके एवज में 8 लाख रुपये की घूम मांग रहे हैं। हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि वन इंडिया हिंदी नहीं करता है। लेकिन मामला सामने आने के बाद जिले के डीईओ ने बीईओ को शो कॉज नोटिस दे दिया है और पूरे मामले को गंभीरता से बताते हुए जवाब मांगा है।

muraliganj beo demnad bribe of 8 lakh rupees audio viral

वायरल ऑडियो में एक शख्स गुड्डू नाम के अभ्यर्थी को फोन करता है और फिर बीईओ मुरलीगंज से बात करवाता है। बीईओ ने जो बातचीत की उसमें न केवल नियोजन के लिए आठ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की बल्कि कई ऐसे कारनामों का चिट्ठा भी खोल दिया जिसमें उसने बीईओ रहते अपने सभी सगे संबंधियों को भी गलत तरीके से शिक्षक बनाने का खुलासा कर दिया।

इसके अलावा उन्होंने फोन अभ्यर्थी से कहा कि मैं खुद भी लाखों रुपये खर्च कर मनचाहा पोस्टिंग करवाता हूं और शिक्षा विभाग से लेकर सीएम हाउस तक मैनेज रहता है। हालांकि अभ्यर्थी इतना भारी रकम सुनने के बाद बीईओ साहब से कुछ छूट देने की मांग करता है तो वो स्पष्ट रूप से मना कर देते हैं और भरोसा दिलाते हैं कि पैसा एक बार ही लगेगा। आगे तो शिक्षक बनने पर मलाई काटेंगे ही। बता दें कि कि राज्य में छठे चरण की शिक्षक बहाली प्रक्रिया चल रही है जिसमें 94 हजार सीटों पर दो चरण की काउंसिलिंग हुई है। अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति पत्र मिलने वाला है। ऐसे में बीईओ सौदा करने में लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+