Bihar Municipal Election: नालंदा में मतदान के दौरान हंगामा, वोटिंग को लेकर धांधली का आरोप
नालंदा में मतदान के दौरान दो गुटों में झड़प का मामला सामने आया है, स्थानीय लोगों ने वोटिंग में धांधली का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस नें घटना स्थल का जायाज़ा लेते हुए स्थिति पर काबू पा लिया है।

Bihar Municipal Election: बिहार में नगर निकाय के चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इसी क्रम में नालंदा में हो रहे द्वितीय चरण के मतदान में बिहार ब्लॉक के पटेल नगर इलाके में वोटिंग के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। बूथ संख्या पर 8 पर हुई मारपीट और रोड़ेबाज़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बिहार क्षेत्र के बैगना भाग और पटेल नगर में वोटिंग में धांधली को लेकर दो गुटों में झड़प के की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का जायाज़ा लेते हुए संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट की गई। छिटपुट घटनाओं को छोड़ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Recommended Video
सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है वीडियो
पटेल नगर के बूथ पर पुलिस का विरोध किया गया जिसके बाद थाना प्रभारी ने लाठियां चटकाई। वायरल वीडियो में लाठीचार्ज की तस्वीर साफ तौर पर देखने को मिल रही है। वोटरों का आरोप है कि उन पर किसी हास प्रत्याशी को वोट दिलाने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि दबाव बनाने का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना की जानकारी मिली तो अन्य लोग मौक़े पर पहुंचे, फिर दो पक्षों में झड़प शुरू हो गई।

शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा मतदान- डॉ शिबली नोमानी, डीएसपी
घटना में कुछ लोग चोटिल हो गए हैं, वही सूचना मिलने पर सदर डीएसपी डॉ शिबली नोमानी भी मौक़े पर पहुंचे, उन्होंने ने बताया कि वोट को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े हैं, जिसको लेकर मामूली विवाद हुआ और आपस में रोड़ेबाजी की गई है। फिलहाल हम लोग इस मामले को लेकर जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी इलाकों में छिटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है।
ये भी पढ़ें: JDU New President: कौन हैं उमेश कुशवाहा, जो बने जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष, जानिए सियासी सफर?












Click it and Unblock the Notifications