Munger ATM Robbery News: ATM लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, फिल्मी अंदाज़ में हुई थी डकैती

ATM Loot In Munger News: बिहार के मुंगेर ज़िला में हुए ATM लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। फिल्मी अंदाज़ में हुई डकैती में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। आपको बता दें कि 21 जून की रात नौवागढ़ी (मुफस्सिल थाना क्षेत्र) के पास बदमाशों ने एटीएम लूटकांड को अंजाम दिया था।

चोरों ने गैस कटर से ATM को काटा और 29 लाख 75 हज़ार 5 सौ रुपये पर हाथ साफ कर फरार हो गये थे। लूटकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस को मामले की सूचना हुई, जब तक मौक़े पर टीम पहुंचती, उससे पहले ही शातिर चोर वहां से फरार हो गए।

Munger Robbery News

राजीव कुमार (ATM की देखरेख करने वाले हिटाची कंपनी के प्रतिनिधि) के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद मामले की जांच के लिए एसपी जगुनाथ जलारेड्डी ने एक टीम गठित की, इस टीम में एसडीपीओ राजेश कुमार सहित कई और पुलिस कर्मी शामिल थे।

एएसपी परिचय कुमार ने मामले का खुलास करते हुए बताया कि लूटकांड के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, इसके आधार पर अपराधियों की पहचान हुई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई शुरू की।

छापेमार कार्रवाई में नगडीहा गांव (बनियारपुर थाना क्षेत्र, छपरा) निवासी गुड्डू कुमार और राज कपूर को छपरा पुलिस की भी मदद से काबू किया। बदमाशों के पास से लूट के 10 हज़ार रुपये और ATM काटने के लिए इस्तेमाल हुए औजार भी बरामद हुए।

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मल्लहीपुर मौजा,पाया नंबर-6 के पास से (साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र, बेगूसराय) एटीएम काटने में इस्तेमाल किया गया गैस सिलिंडर और गैस कटर पाइप बरामद किया। लूटकांड में फ़र्ज़ी सिम कार्ड का इस्तेमाल हुआ था।

पुलिस की तफ्तीश में आरोपी गुड्डू ने बताया कि उसने दो सिम इस गैंग बेचा था। वहीं दूसरे आरोपी राज कपूर ने बताया कि 20 हज़ार रुपये उसे समान ठिकाना लगाने के लिए मिले थे। उस रकम में से 10 हज़ार रुपये खर्च हो गए। बाकी के 10 हजार रुपये को पुलिस ने जब्त कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+