Bihar News:पंखा बंद करने को लेकर हुआ विवाद, भाभी ने देवर को उतार दिया मौत के घाट

Munger Crime, Bihar News: बिहार के मुंगेर ज़िले से मामूली विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना अदलपुर (धरहरा थाना क्षेत्र) की घटना है। मृतक की पत्नी कंचन की मानें तो उसके पति रात में घर लौटे और पंखा चला दिया।

पंखा चलाने की वजह से आरोपी के घर में वोल्टेज कम हो गया। भाभी ने कहा कि पंखा बंद करो। इस पर अभिषेक ने कहा कि मेरा और आपका मीटर अलग-अलग है। पंखा बंद नहीं होगा। इसी बात पर नाराज़ भाभी ने पति (अभिषेक) को चाकू मार दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

munger me pankha band krne ko lekar hua vivad bhabhi ne kar di dever ki hatya bihar news hindi

वन इंडिया हिंदी को धरहरा थाना के एसआई पप्पन कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। रात होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। अभी शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फ़रार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

6 महीने पहले 26 वर्षीय अभिषेक कुमार की शादी कंचन कुमारी से हुई थी। त्योहार मनाने के लिए वह घर आया था। 3 दिसंबर को काम के सिलसिले में मुंबई जाने वाला था लेकिन अनहोनी का शिकार हो गया। वहीं पति की मौत के बाद कंचना का रो रोकर बुरा हाल है, वह कह रही है अब उसका ध्यान रखना वाला कौन है।

अभिषेक के पिता (मृतक) उपेंद्र मंडल और मां अनिता देवी ने कहा कि उनके कुछ 6 बच्चे हैं। बुधवार की रात में निवास कुमार (तीसरे बेटे) की पत्नी सोनी कुमारी ने अभिषेक कुमार (चौथे बेटे) के पेट में चाकू घोप दी। इलाज के लिए ले जाने पर पता चली की उसकी मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+