Munger Lok Sabha Seat: NDA की तरफ़ से दावेदार कौन, चुनाव में कौन हैं मतदाताओं की पसंद?
Lok Sabha Election Munger: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र सियासी पार्टियों ने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर दावेदारों को लेकर मतदाताओं की पसंद के लिए एक सर्वे कराया गया है।
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक मुंगेर लोकसभा सीट के प्रत्याशी के तौर पर मतदाताओं की पहली पसंद एनडीए के दो नेताओं को प्रत्याशी के तौर पर पसंद किया है। जिसमें भाजपा के विजय सिन्हा और जदयू से ललन सिंह मतदाताओं की पसंद हैं। वहीं नीलम देवी और गिरिराज सिंह का भी नाम रेस में है।

43% मतदाताओं ने मुंगेर लोकसभा सीट से एनडीए की तरफ़ से भाजपा के विजय सिन्हा को पसंद कर रहे हैं। वहीं 41% मतदाताओं ने एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल जदयू के ललन सिंह को पसंद किया है। मुंगेर लाकसभा क्षेत्र में शामिल सभी 6 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की पसंद विजय सिन्ह ही हैं।
मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की तरफ़ से 43% मतदाता विजय सिन्हा को, 26% गिरिराज सिंह और 31% अन्य को पसंद कर रहे हैं। जदयू की तरफ़ से 41% वोटर्स ललन सिंह को पसंद कर रहे हैं, वहीं नीलम देवी को 20% लोग पसंद कर रहे हैं। 39% लोग अन्य को उम्मीदवार बनाना चाहते हैं।
मुंगेर लोकसभा में कुल 6 विधानसभा सीट है, जिसमें जमालपुर, बाढ़, मुंगेर, मोकामा, लखीसराय और सुर्यगढ़ा विधानसभा सीट का नाम शामिल है। जमालपुर विधानसभा सीट के मतदाताओं की बात करें तो भाजपा से 41% वोटर्स विजय सिन्हा, 26% गिरिराज सिंह और 33% अन्य को पसंद कर रहे हैं।
बाढ़ विधानसभा सीट के मतदाताओं की बात करें तो भाजपा से 45% वोटर्स विजय सिन्हा को पसंद कर रहे हैं। 23% गिरिराज सिंह को प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं 32% मतदाता चाहते हैं कि अन्य को उम्मीदवार बनाया जाए।
मुंगेर विधानसभा सीट के मतदाताओं की बात करें तो भाजपा से 40% वोटर्स विजय सिन्हा को पसंद कर रहे हैं। 32% गिरिराज सिंह को प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं 28% मतदाता चाहते हैं कि अन्य को उम्मीदवार बनाया जाए।
मोकामा विधानसभा सीट के मतदाताओं की बात करें तो भाजपा से 45% वोटर्स विजय सिन्हा को पसंद कर रहे हैं। 17% गिरिराज सिंह को प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं 38% मतदाता चाहते हैं कि अन्य को उम्मीदवार बनाया जाए।
लखीसराय विधानसभा सीट के मतदाताओं की बात करें तो भाजपा से 40% वोटर्स विजय सिन्हा को पसंद कर रहे हैं। 35% गिरिराज सिंह को प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं 25% मतदाता चाहते हैं कि अन्य को उम्मीदवार बनाया जाए।
सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट के मतदाताओं की बात करें तो भाजपा से 43% वोटर्स विजय सिन्हा को पसंद कर रहे हैं। 26% गिरिराज सिंह को प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं 31% मतदाता चाहते हैं कि अन्य को उम्मीदवार बनाया जाए।
एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल जदयू की तरफ़ से मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा सीटों पर ललन सिंह मतदाताओं की पहली पसंद हैं। जमालपुर विधानसभा सीट के मतदाताओं की बात करें तो जदयू से 43% वोटर्स ललन सिंह, 16% नीलम देवी और 42% अन्य को पसंद कर रहे हैं।
बाढ़ विधानसभा सीट के मतदाताओं की बात करें तो जदयू से 32% मतदाता ललन सिंह को प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहते हैं। 30% वोटर्स चाहते हैं कि नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया जाए। वहीं 38% मतदाताओं की चाहत है कि किसी अन्य कमान सौंपी जाए।
मुंगेर विधानसभा सीट के मतदाताओं की बात करें तो जदयू से 38% मतदाता ललन सिंह को प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहते हैं। 19% वोटर्स चाहते हैं कि नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया जाए। वहीं 43% मतदाता चाहतें हैं कि किसी अन्य को उम्मीदवार बनाया जाए।
मोकामा विधानसभा सीट के मतदाताओं की बात करें तो जदयू से 36% मतदाता ललन सिंह को प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहते हैं। 22% वोटर्स चाहते हैं कि नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया जाए। वहीं 42% मतदाता चाहतें हैं कि किसी अन्य को उम्मीदवार बनाया जाए।
लखीसराय विधानसभा सीट के मतदाताओं की बात करें तो जदयू से 49% मतदाता ललन सिंह को प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहते हैं। 18% वोटर्स चाहते हैं कि नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया जाए। वहीं 33% मतदाता चाहतें हैं कि किसी अन्य को उम्मीदवार बनाया जाए।
सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट के मतदाताओं की बात करें तो जदयू से 47% मतदाता ललन सिंह को प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहते हैं। 18% वोटर्स चाहते हैं कि नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया जाए। वहीं 35% मतदाता चाहतें हैं कि किसी अन्य को उम्मीदवार बनाया जाए।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications