Munger Lok Sabha: मैं पाकिस्तान रेंजर की गर्दन काट कर लाया था, सेना के नाम को बेच रही BJP- नौशाद
Munger Lok Sabha Ground Report: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां विभिन्न मुद्दों पर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने द्वारा कराए गये कार्यों को लेकर सियासी माइलेज लेने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर जनता के बीच क्या माहौल है जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची। लोगों से क्षेत्र के विकास, महिला सुरक्षा, रोज़गार और नीतीश कुमार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही योजनाएं, जातिगत गणना, शराबबंदी जैसे विभिन्न मुद्दों पर बात की।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए सेना से रिटायर्ड जवान मोहम्मद नौशाद आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ़ धर्म और जात पात की सियासत कर रही है। विकास कहीं नज़र नहीं आ रहा है, गरीब लोगों की हालत देखिए किस तरह से परेशान हैं। उनके लिए सरकार के पास कुछ योजना ही नहीं है।
Recommended Video
मोहम्मद नौशाद ने कहा कि सेना में सिर्फ़ एक ही धर्म सैनिक होता है। सेना के अंदर जात-पात धर्म नहीं होता है। सभी लोग सैनिक होते हैं जो देश के हित में सोचते हैं। भाजपा सरकार के पास कोई तथ्य नहीं है। धर्म के नाम जनता को भाजपा सरकार बेवकूफ़ बना रही है।

मेरी सोच के मुताबिक कुछ हद तक कांग्रेस देश के हित में काम कर सकती है। बाकि भाजपा को मौक दिया गया लेकिन यह पार्टी जनता को धार्मिक मुद्दे पर भटका रही है। जनता को इस चीज़ से जागना चाहिए। देश के अंदर जो लोगों के बीच मोहब्बत थी, वह ख़त्म हो चुकी है।
मेरे संसदीय क्षेत्र में कोई विकास नहीं दिख रहा है, आज से 10 साल पहले जो हालात थे, वहीं स्थिति अभी भी है। नेता चुनाव के वक्त आते हैं और जीत जाने के बाद वापिस नहीं आते हैं। पीएम मोदी ने लोगों को बांटने का काम किया है। इंसान का धर्म इंसानियत होना चाहिए। बाकि सबकी आस्था अलग-अलग है।
देश में सर्जकिल स्ट्राइक क्या पहली बार भाजपा के शासनकाल में ही हुआ था। मैं खुद पाकिस्तान गया था, टुकड़ी के साथ। सर्जिकल स्ट्राइक कोई अचानक नहीं हो जाता है, उसके लिए महीना दिन तैयारी चलती है। कांग्रेस के शाशनकाल में मैंने पाकिस्तान रेंजर का गर्दन काट के लाया था, लेकिन कोई मीडिया नहीं दिखाया।
सेना के नाम को बेचना, जनता को भ्रमित करना, सरकार की बेवकूफ़ी है। सेना पहले भी मज़बूत थी, आज भी मज़बूत है और कल भी रहेगी। यह नालायक सरकार है। एक सैनिक को जब आप मानते हैं तो, सेना के दिल में धर्म नहीं तो फिर आप क्यो धर्म की सियासत कर रहे हैं। देश के मुद्दे को लेकर चले।












Click it and Unblock the Notifications