Bihar News: 7 सितंबर को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ, जानिए आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana Bihar News: बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 सितंबर (रविवार) को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे।

कैसे करें आवेदन?
शहरी क्षेत्र की महिलाएं नगर निकाय क्षेत्र के लिए लॉन्च होने वाले वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने पंचायत/ब्लॉक कार्यालय में जाकर ऑफलाइन फॉर्म भर सकेंगी।

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana Bihar

कब आएंगे पैसे?
योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की पहली किस्त मिलेगी। 7 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगी। 15 सितंबर से सीधे बैंक खाते में पैसे भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

योजना का उद्देश्य
हर परिवार की एक महिला को आर्थिक सहयोग देना।

महिलाओं को स्व-रोजगार (Self Employment) के लिए प्रोत्साहित करना।

परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत करना।

भविष्य में मिलने वाला लाभ
पहली किस्त 10 हजार रुपये मिलने के बाद,

रोजगार की प्रगति देखने के लिए 6 महीने बाद समीक्षा होगी।

सफल होने पर महिलाओं को आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता)
बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।

प्रत्येक परिवार से केवल एक महिला को ही लाभ मिलेगा।

महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

आवेदक महिला के पास बैंक खाता और आधार लिंक्ड खाता होना जरूरी है।

पहले से किसी अन्य स्वरोजगार योजना की बड़ी वित्तीय सहायता न ली हो।

बिहार चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार की यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी अहम कदम मानी जा रही है। महिलाओं को पहली किस्त 10 हजार रुपये इसी माह मिल जाएगी और आगे 2 लाख रुपये तक का लाभ उठाने का मौका भी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+