कौन हैं नितिका जो Mrs India INC में बिहार को करेंगी रिप्रेजेंट, जानिए कैसे हुई थी सफर की शुरुआत

Mrs India INC Season-4 Finale In Sri Lanka: 19 जुलाई को श्रीलंका में मिसेज इंडिया आईएनसी का फाइनल होने जा रहा है। बिहार की बेटी नितिका इस आयोजन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। नितिका के साथ-साथ विभिन्न जगहों से कुल 50 प्रतिभागियों ने फाइनल में जगह बनाया है। इस प्रतियोगिता में जिसके सिर जीत का सेहरा सजेगा, उसे मिसेज़ वर्ल्ड में देश को रिप्रेज़ेंट करने का मौका मिलेगा।

नितिका पिछले 6 महीने से इस प्रतियोगिता की तैयारी करती आ रही हैं। उन्होंने कैसे यहां तक के सफर को तय किया है, आइए विस्तार से जानते हैं। नितिका को बचपन से लगता था कि वह ब्यूटी पेजेंट में अपना अलग मुकाम बना सकती हैं। लेकिन बिहार में उस दौरान ग्लैमर की दुनिया का कोई खास असर नहीं दिखता था।

Mrs India INC Season 4 Finale

नितिका को शुरुआत से ही ग्लैमर में काफी दिलचस्पी थी, इसलिए वह बचपन से ही अपनी बहन के साथ सज संवर कर मां के दुपट्टे के साथ घर में रैंप-वॉक किया करती थी। उन्हें परिवार वालों का भी पूरा सपोर्ट मिलता गया। इस वजह से नितिका ने सपने के उड़ान को पंख दिया।

घर वालों के सपोर्ट के साथ ही ससुराल वालों ने भी नितिका को अपनी मंज़िल तक पहुंचने में काफी मदद की है। नितिका जब 9 साल की थी तो उनकी मां को कैंसर हो गया था, इलाज के लिए मुंबई गई थीं। इलाज के दौरान 1 महीने का वक्त बीत गया, घर में खुशनुमा माहौल नहीं दिखा रहा था।

नितिका के स्कूल में स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होने वाली थी, उसमे भाग लेने का मन था। छोटी सी उम्र होने की वजह से नितिका यह फैसला नहीं ले पा रही थी कि घर में इस बात की ज़िक्र करूं या नहीं। काफी हिम्मत जुटाने के बाद उसने अपनी मां को फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन के बारे में बताया।

नितिका की मां ने कहा कि गम का जो वक्त था, वह बीत गया, अब हम गम को ढो रहे हैं। हम लोगों को चाहिए की हम कैसे अच्छी यादें बनाएं। मां बात सुनकर नितिका के हौसले को पंख लगा, इसके बाद वह फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन में शामिल हुई।

नितिका ने दसवी तक की पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पटना से की. इसके बाद उन्होंने DPS आरके पुरम से तालीम हासिल की। KIT यूनिवर्सिटी से बी टेक पूरा किया और फिर MICA से एमबीए की डिग्री हासलिल की। साल 2018 में उन्होंने फेस ऑफ पटना का खिताब जीतकर ग्लैमर की दुनिया में क़दम रखा। 2019 में मिस कॉरपोरेट इंडिया यूनिवर्स का तमगा भी अपने नाम किया।

नितिका के परिवार की बात की जाए तो उनके पिता सुबोध कुमार सेल्स टैक्स में बतौर एडिशनल कमिश्नर कार्यरत हैं। मां पटना यूनिवर्सिटी में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट में काम कर रही हैं। तीन भाई बहन हैं, जिनमें नितिका सबसे बड़ी हैं। डेढ़ साल पहले नीतिका की शादी सिद्धार्थ कुमार से हुई, जो कि ऑटोमोबाइल डिजाइनर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+