Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Motivational Story: बिहार की बेटी ने जीता Mrs India 2023 का ख़िताब, जानिए रोहिणी के बारे में कुछ ख़ास

Mrs India Dr. Rohini Jha: प्रशासनिक अधिकारी से लेकर बॉलीवुड जगत तक प्रदेश के युवा और युवतियों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बिहार की बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं, एक बार फिर प्रदेश की बेटी डॉ. रोहिणी झा ने इस बात को साबित कर दिया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया है। बीएन कॉलेज (पटना) में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत डॉ. रोहिणी झा ने मिसेज इंडिया-2023 का खिताब अपने नाम किया है।

डॉ. रोहिणी झा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय मायके और ससुराल वालों को दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में गोवा में मिसेज इंडिया-2023 ब्यूटी पैजेंट्स का आयोजन किया गया था। देश के विभिन्न राज्यों से इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

Mrs. India Dr. Rohini Jha

विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ कर डॉ. रोहिणी झा ने अपनी खूबसूरती और काबिल्यत से Mrs.India 2023 का खिताब अपने नाम किया है। ग़ौरतलब है कि डॉ. रोहिणी ने इसी साल मिसेज बिहार का तमगा भी खुद के नाम कर चुकी हैं।

Recommended Video

    Motivational Story:बिहार की बेटी ने जीता Mrs India 2023 का ख़िताब, जानिए रोहिणी के बारे में कुछ ख़ास

    मिसेज बिहार का खिताब जीतने के बाद डॉ. रोहिणी झा को हिम्मत मिली। उन्होंने अपने हुनर का परचम लहराते हुए मिसेज इंडिया का भी खिताब का अपने नाम किया था। अब डॉ. रोहिणी मिसेज़ यूनिवर्स की तैयारी कर रही हैं।

    डॉ. रोहिणी झा ने बताया कि बचपन से ही उन्हें मॉडलिंग का शौक था। परिवार पटना में रहता है, इसलिए माहौल भी मिल गया। धीरे-धीरे अपने हुनर को तराशती रही। आज यह खिताब हासिल कर बहुत फख्र महसूस कर रही हूं।

    आपकों बता दें कि सहरसा जिले के चैनपुर निवासी अधिवक्ता रमेश झा के बेटे से डॉ. रोहिणी झा की शादी हुई है। रोहिणी के पिता अशोक पड़री की रहने वाले हैं। वह उनकी सबसे बडी बेटी है। डॉ. रोहिणी की कामयाबी पर ससुराल और मायके वाले काफी खुश हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+