Mr. India World Wide: कभी मोटापे से थे परेशान, अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नील ने बनाई पहचान
Mr.India World Wide नील ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और परिजनों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार ने हमेशा से उनका सपोर्ट किया है। आपको बता दें कि इस खिताब को जीतने के बाद अब नील अंतरराष्ट्रीय स्तर भारत का...
Mr. India World Wide: इंसान के अंदर कुछ करने का जुनून हो तो वह सारी चुनौतियों को मात देते हुए जीत हासिल कर ही लेता है। यह वाक्य को पटना के रहने वाले नील आर्यन ठाकुर पर सटीक बैठता है। नील अपने हुनर का परचम लहराते हुए बिहार का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। "रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड" 2022 राष्ट्रीय प्रयोगिता का आयोजन चेन्नई में हुआ था। 5 अक्टूबर को संपन्न हुई इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। वहीं बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले नील आर्यन ठाकुर ने किया था।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नील ने बनाई पहचान
"मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड" का खिताब जीतने वाले नील की चर्चा प्रदेश से लेकर विदेशों तक हो रही है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं नील के संघर्ष के बारे में, नील का जन्म पटना में हुआ था, उनके पिता अरुण ठाकुर और मां भारती ठाकुर के साथ वह पटना में ही रहते हैं। पिता भारतीय प्रशासनिक सेवा में हैं और उनकी मां घरेलु महिला हैं। इसके अलावा नील की छोटी बहन आकांक्षा अरुण है। वह मैनचेस्टर (इंग्लैंड) में उच्च शिक्षा हासिल कर रही है। बचपन में नील मोटापे से परेशान थे, बाद में उन्होंने अपने आपको ट्रांस्फॉर्म किया और आज "मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड" का खिताब अपने नाम किया।

फैशन मॉडलिंग और एक्टिंग में कैरियर की तलाश
"मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड" नील आर्यन के शुरुआती पढ़ाई की बात की जाए तो उन्होंने डीएवी भागलपुर से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। उसके इंडस्ट्रियल डिजाइन से स्नातक मिलान (इटली) से किया। फिर एमबीए नर्सी मूंजी मुंबई से किया। अपनी डिग्री हासिल करने के बाद नील ने मुंबई का रुख किया और वहीं फैशन मॉडलिंग और एक्टिंग में भविष्य तलाशने लगे। धीरे-धीरे वह कामयाबी की बुलंदियों को छू रहे हैं।

नील अपने नाम कर चुके हैं कई खिताब
नील के नाम कई उपलब्धिया हैं, " रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड" 2022, "डॉलीवुड मिस्टर इंडिया" (2019) खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा एड्स में भी नज़र आ चुके हैं। "मिस यूनिवर्स हरनौत कौर संधू" के साथ वह म्यूजिक एल्बम में अपना हुनर दिखा चुके हैं। एक्टिंग स्किल निखारने के लिए नील थिएटर भी करते हैं। ग़ौरतलब है कि नील ने "रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड" 2022 का खिताब जीतने के साथ ही वह बिहार के पहले युवा भी बन गए हैं, जिन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व
नील ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और परिजनों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार ने हमेशा से उनका सपोर्ट किया है। आपको बता दें कि इस खिताब को जीतने के बाद अब नील अंतरराष्ट्रीय स्तर भारत का "मिस्टर मॉडल वर्ल्ड वाइड" में प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। आपको बता दें कि नील मूल रूप से सहरसा जिले से ताल्लुक रखते हैं। उनका घर चैनपुर गांव में पड़ता है। वहां नील के चाचा भगवान ठाकुर, निरंजन ठाकुर, संजीव ठाकुर, मनोज ठाकुर रहते हैं। उन्होंने भी नील की कामयाबी पर खुशी का इज़हार किया और उसे उज्ज्वल भविष्य की दुआ भी दी।
ये भी पढ़ें : Team India की कप्तानी कर रही अष्टम, बेटी के नाम से बन रही सड़क पर माता-पिता कर रहे मज़दूरी












Click it and Unblock the Notifications