LJPR सांसद राजेश वर्मा ने की ‘शेर के बच्चे’ से चिराग की तुलना, बताया खगड़िया पार्टी के लिए क्यों है ख़ास?
Bihar LJPR MP Rajesh Verma News: लोकसभा चुनाव में सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास बिहार प्रदेश द्वारा पार्टी के अभिनन्दन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पार्टी नव निर्वाचित सांसदों के साथ अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।
इस अवसर पर लोजपा (र) की टिकट पर खगड़िया संसदीय सीट से जीते सांसद राजेश वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे नेता (चिराग पासवान) ने साबित करके दिखाया है कि वह मायने में शेर के बच्चे हैं। मैं उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं।

हमारे नेता ने लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया, इसके लिए शुक्रगुज़ार हूं। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि खगड़िया लोकसभा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारी पार्टी संस्थापक की यह जन्मभूमि है। मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे अवसर दिया।
Recommended Video
मैं आप सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे जीत दिलाई। बिहार में नेताओं को बदलते हुए देखा आपने देखा, लेकिन बिहार की स्थिति और पहचान को बदल कर हमारे नेता यह साबित कर दिया है कि वह सदन में जाकर अपनी जनता के मसले हल कर सकते हैं।
इस मौके पर लोजपा (र) से जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि आपक लिए आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या कुछ नहीं सुना, उनके बारे में लोगो ने बहुत बाते की, अपनी जनता के लिए लड़ते हुए आज अपनी ताकत और आप सभी के आशीर्वाद से सौ फीसद रिजल्ट दिया। लेकिन अभी आगे का संघर्ष बाकी है।
हम लोगों ने जो तैयारी कर रखी है, आज हम लोग यह संकल्प लेते हैं कि आने वाले चुनाव में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रदर्शन को जारी रखेंगे। इसी को आगे लेकर चलेंगे और 2025 के चुनाव में इसी जज्बे और ताकत से हम लोग आगे बढ़ेंगे और पार्टी को बढ़ायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications