Motivational Story: बचपन में बेचा करती थी मछली, अब बिहार की बेटी ‘सबिता महतो’ ने रचा इतिहास
Mountaineer Sabita Mahato Latest News: बिहार की बेटियां भी विभिन्न क्षेत्रों में हुनर का परचम लहराते हुए प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। चुनौतियों से जूझते हुए इतिहास रचने वाली सबिता महतो के बार में आपको बताने जा रहे हैं, उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची सड़क उमलिंग ला दर्रे (लद्दाख) पर फतह हासिल किया है।
19 हज़ार 300 फ़ीट की ऊंचाई पर बनी सड़क पर फतह पानी वाली बिहार के छपरा ज़िले से ताल्लुक रखती हैं। उनका सफ़र काफी संघर्षपूर्ण रहा है। सबिता महतो का नाता बेहद ग़रीब परिवार से था, बचपन में वह अपने पिता की छोटी सी मछली दुकान में उनके साथ मछली बेचा करती थीं।

परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने खेल में अपनी रूचि बढ़ाई, धीरे-धीरे उनका जुनून बढ़ता गया। परिवार वालों ने पहले तो मना किया बाद में उनकी ज़िद के आगे खेलने की इजाज़त दे दी। राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल खिलाड़ी बनने के बाद, उन्होंने एडवेंचर स्पोर्ट्स की तरफ़ रुख़ किया।
सबिता महतो ने दुनिया की सबसे ऊंची सड़क मोटरेबल (19,300 फीट की ऊंचाई) पर फतह हासिल करने का मन बनाया। मनाली से उन्होंने 570 किलोमीटर की दूरी तय कर पैदल उमलिंग ला तक का सफर किया। इसके साथ ही उनके नाम एक और रिकॉर्ड दिल्ली से उमलिंग ला तक साइकिल चलाकर जाने वाली पहली महिला का खिताब भी जुड़ गया।
सबिता महतो ने साइकिल से 33 हज़ार किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर कई रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उन्होंने ऊंचाई वाले 9 दर्रे और 12 चोटियों पर पहुंची हैं। दुनिया की पहली महिला जिन्होंने उमलिंग ला (दुनिया की सबसे ऊंची सड़क) पर साइकिल से सफर कर फतह हासिल किया है। दुनिया की पहली महिला सबसे ऊंची सड़क फतह करने वाली साइकिल चालक का खिताब अपने नाम किया है।












Click it and Unblock the Notifications