Motihari News: महिला सिपाही पिटाई मामले में नया मोड़, अब जांच के घेरे में पूनम कुमारी, जानिए पूरा मामला
Motihari News: बिहार पुलिस की कार्यशैली पर तो सवाल उठते ही रहे हैं, वहीं जब महिला सिपाही की पिटाई का मामला सामने आया तो प्रदेश भर में एक नई बहस छिड़ गई। पुलिस स्टाफ़ के साथ ज्यादती हो सकती है तो, आम लोगों को इंसाफ मिलना तो बहुत दूर की बात है। महिला सिपाही की पिटाई का मामला और अब नया मोड़ क्या है विस्तार से जानते हैं।
सूत्रों की मानें तो पुलिस की तरफ़ से टाउन थाना में महिला सिपाही के खिलाफ सनहा दर्ज कराया गया है। पूनम कुमारी पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। पहले भी वह अनुशासनहीनता करती रही है, काम में लापरवाही और कोताही की वजह से कार्रवाई की गई थी। 2018 बैच की महिला सिपाही पूनम सस्पेंड चल रही है।

महिला सिपाही पूनम कुमारी का काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता की वजह से वेतन बंद किया गया था। उसकी मानसिक हालत भी असंतुलित बताई जा रही है। इस बाबत भी जांच के लिए कहा गया है। वहीं पूनम कुमारी जो उनके साथ मारपीट का आरोप लगा रही हैं, इसपर CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।
Recommended Video
मोतिहारी पुलिस लाइन से निलंबित महिला सिपाही पूनम कुमारी का आरोप है कि डीएसपी समते अन्य पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से उनकी पिटाई की है। उसने कहा कि उसे कॉल आया था कि डीएसपी सर बुला रहे हैं। इसलिए मैं उनसे मिलने गई थी, लेकिन थाना पहुंचते बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी गई।
महिला सिपाही पूनम कुमारी कल्याणपुर थाना में कार्यरत थी, साल 2022 में ड्यूटी में कोताही की वजह से सस्पेंड करते हुए वेतन रोक दिया गया था। महिला सिपाही का आरोप है कि वेतन नहीं मिलने की शिकायत की थी। इसके बाद उसे पुलिस लाइन बुलाया और बेरहमी से पिटाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications