प्रेमिका से विदेश में युवक ने की शादी और फिर पैसे लेकर हुआ फरार, युवती ने दिया प्रेमी के घर पर धरना
Love Trap News: बिहार के युवक ने उत्तर प्रदेश की युवती को प्यार के जाल में फंसाया। विदेश में धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई और फिर पैसे लेकर फरार हो गया।

Motihari Love Affair News: बिहार के मोतिहारी ज़िले से प्रेम प्रसंग और विवाह का अजीब मामला सामने आया है। युवती ने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि विदेश बुलाकर उसका धर्म परिवर्तन करवाया और शादी रचाई। शादी के बाद पैसे लेकर फरार हो गया।
युवती अपने प्रेमी को ढूंढ़ते हुए उसके घर पहुंची लेकिन युवक के घर वालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। प्रेमी के घर वालों के मना करने के बाद युवती उसके घर के आगे धरने पर बैठ गई। वहीं उसने धमकी भी दी, अगर उसका प्रेमी घर में नहीं रखेगा तो जान दे दुंगी।
बिहार के युवक का उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती से साल 2009 में प्रेम प्रसंग की शुरुआत हुई थी। रसूलगढ़ गांव (बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) निवासी प्रीति कुमारी ने कहा कि नोएडा में पढ़ाई करती थी। साल 2009 में नोएडा सेक्टर-73 में किराये पर मकान लेकर रहती थी।
स्कूल और कोचिंग में उसके साथ सेमरा बेलवतीया गांव (तुरकौलिया थाना क्षेत्र, मोतिहारी) निवासी तालिफ रज़ा पढ़ता था। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई। प्रीति कुमारी पढ़ाई के साथ-साथ बर्गर टीम में काम करती थी। वहीं तालिफ डोमिनोज में काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने।
तालिफ रज़ा 2018 में दुबई चला गया, 2019 में उसने प्रीति को भी दुबई बुलाया। धर्म परिवर्तन कराने के बाद मुस्लिम रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। वहीं शादी के बाद प्रीति ने ब्यूटी पार्लर में काम शुरू कर दिया।
सब कुठ ठीक ही चल रहा था, कुछ दिनों बाद इलाज के सिलसिले में प्रीति नोएडा चली गई। अक्टूबर 2022 में वह वापस दुबई अपने मकान में पहुंची जहां वह पति के साथ रहती थी। वहां पहुंचने पर देखा कि ताला लगा हुआ है। मालिक मकान ने बताया कि कुछ दिन पहले ही असका पति वापस गांव चला गया।
प्रीति ने जब उससे संपर्क साधा तो उसने बात करने से इनकार कर दिया और अपने गांव में दूसरी शादी कर ली। वह अपने प्रेमी की तलाश में मोतिहारी के सेमरा बेलवतिया गांव (तुरकौलिया थाना क्षेत्र) पहुंची। प्रेमी पति के घर पहुंचने के बाद तालिफ के घर वालों ने लड़की को घर में रखने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की वहीं धरने पर बैठ गई।
प्रेम प्रसंग और विवाह को लेकर गांव में पंचायत भी हुई लेकिन हल नहीं निकला। इसके बाद मामला थाना पहुंचा। वहीं प्रेमी पति का कहना है कि वह दोनों साथ में पढ़ाई करते थे। इसके बाद वह दुबई चला गया। दुबई जाने के बाद प्रीति ने संपर्क साधा और अपनी परेशानी बताई।
प्रीति की मजबूरी को देखते हुए उसे दुबई बुलाया। पासपोर्ट बनवाने के वक्त प्रीति ने पिता की जगह उसका नाम लिख दिया था। दुबई में काम के लिए मदद किया लेकिन, शादी होने के बाद प्रीति उसे ब्लैक मेल कर रही है। वहीं इस पूरे मामले में आईपीएस राज (सदर एसडीपीओ) ने कहा कि मामला उत्तर प्रदेश का है, युवती आवेदन देगी तो मामे में कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications