Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार के शेल्टर होम से भागीं चार में से दो लड़कियां बरामद, इनमें से एक है प्रेग्नेंट

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरियारपुर में एनएच 28 किनारे स्थित बालिका गृह से बीती शाम भागी चार लड़कियों में दो लड़कियां बरामद हो गई हैं। दोनों बरामद लडकियां मोतिहारी जिले की रहने वाली हैं। जबकि दो लड़कियों की खोज जारी है, जो बेतिया जिला की रहने वाली बताई जा रही हैं।

motihari girls shelter home four girls absconding

बरामद लड़कियां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से बरामद हुईं, जिसमे बीती देर रात बरियारपुर एक चर्च के पास से एक लड़की बरामद हुई है। जबकि एक लड़की आज सुबह चंद्रहहियां गांव से बरामद हुई है। भागी चारों लड़कियों में तीन नाबालिग लड़कियों ने घर से भाग कर शादी कर ली थी, जिसे पुलिस ने रेस्क्यू करने के बाद कोर्ट के आदेश पर बालिका गृह में रखा था। भागी लड़कियों में एक लड़की गर्भवती भी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित बालिक गृह से सोमवार की रात को चार लड़कियां फरार हो गयीं। बालिक गृह से भागने के लिए लड़कियों ने दो मंजिले मकान की खिड़की से दुपट्टे का सहारा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान एक लड़की बरियापुर चर्च के पास से मिली। साथ ही अन्य लड़कियों को भी चंद्रहिया से बरामर किए जाने की बात कही जा रही है। बालिका गृह की अधीक्षक मधु कुमारी ने सभी लड़कियों की बरामदगी की बात कही है। जबकि थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे ने बताया कि दो लड़कियों की खोजबीन जारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+