फुटबॉलर Mohammad Rehan को BPL में मिली जगह, FIFA की तरफ से भी मिला क्लीयरेंस
मोतिहारी से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद रेहान को Bhutan Premier league में खेलने के लिए FIFA की तरफ़ से क्लीयरेंस मिल गया है।

Football team Player: मोतिहारी के लाल मोहम्मद रेहान अपने जिला के पहले खिलाड़ी हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रीमियर लीग में खेलेंगे। रेहान को क्रिकेट खेलना पसंद था, लेकिन डेस्टिनी उनकी फुटबॉल थी। रेहना रोज़ाना मोतिहारी के गांधी मैदान में क्रिकेट खेलने जाया करते थे। वहां दूसरे बच्चे फुटबॉल खेलते हुए देखते थे। एक दिन फुटबॉल कोच भानु प्रकाश ने रेहान को शाम में बुलाया और फुटबॉल खेलने के लिए मोटिवेट किया। इस तरह रेहान ने फुटबॉल खेलना शुरू किया।। थिंपू रावेन फुटबॉल क्लब से खेलने वाले रेहान ने मोतिहारी के जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि गांधी मैदान में गोल पोस्ट बनवाएं।
रेहान ने बताया कि साल 2016 में पदस्थापित पूर्वी चम्पारण के एसपी जितेंद्र राणा ने फुटबॉल खेलते देखा। उन्होंने फुटबॉल खेलते रहने की नसीहत दी, इसके बाद रेहना को एसपी जितेंद्र राणा के साथ भी फुटबॉल खेलने का मौका मिला। उनके मोटिवेशन की वजह से रेहान की दिलचस्पी फुटबॉल खेलने को लेकर बढ़ी। रेहान की ने अपने ज़िंदगी में काफी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। रेहान की मानें तो साल 2012 से 2019 तक उन्होंने कई फुटबॉल क्लब के लिए ट्रायल दिया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
रेहान ने साल 2017 में स्पोटिंग सॉकर क्लब (मध्य प्रदेश) में ट्रायल दिया, लेकिन सेलेक्शन नहीं हो पाया। रेहान ने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत करते रहे। साल 2019 में पठानकोट के ट्रायल में भी कामयाबी नहीं मिली। इसी दौरान रेहान को साल 2019 में ही बिहार अंडर-19 में खेलने का मौका मिला। रेहान की 'किस्मत का पन्ना' यहीं से पलटना शुरू हुआ और वह कामयाबी की सीढ़ीयों पर चढ़ते चले गए। अगस्त 2021 में हीरो आई लीग सेकंड डिविजन में मदन महाराज फुटबॉल क्लब (कोलकाता) के लिए सेलेक्शन हुआ। लेकिन अक्टूबर 2021 में ही बेंगलुरु में हीरो आई लीग सेकंड डिविजन क्वालीफायर मैच से एक दिन पहले ही रेहान प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए और उस मैच में डेब्यू नहीं कर पाए।
Recommended Video
रेहान ने बताया कि इसी साल कोलकाता में 15 फरवरी 2023 से 20 फरवरी 2023 के बीच भूटान प्रीमियर लीग के लिए ट्रायल हुआ था। इस ट्रायल में वह भी शामिल हुए, तीन राउंड में ट्रायल के बाद उनका चयन भूटान प्रीमियर लीग के लिए हुआ। 23 मार्च को फुटबॉल की अंतरराष्ट्रीय संस्था फीफा ने उन्हें भूटान प्रीमियर लीग में खेलने के लिए हरी झंडी भी दे दी। रेहान की कामयाबी से उनके पिता मोहम्मद कासिम अंसारी और मां शबाना आजमी ने खुशी का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि अब बेटा की तमन्ना पूरी होगी। वह एक दिन पूरे देश का नाम रोशन करेगा।
ये भी पढ़ें: Indian Karigar नाम से जुड़वा भाइयों ने शुरू किया कारोबार, 20 साल की उम्र में कमा रहे करोड़ों रुपये












Click it and Unblock the Notifications